नवरात्रि पर कितने बजे करें कलश स्थापना, क्या है घट स्थापना का शुभ मुहूर्त, जानिए 19 मार्च को कलश स्थापना के लिए शुभ समय क्या है?

Chaitra Navratri Ghatasthapana ka Shubh Muhurat : चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 19 मार्च से हो रही है। इन पूरे 9 दिनों में माता दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों का पूजन किया जाता है। नवरात्रि की शुरुआत में घट स्थापना की जाती है। आइए कालका पीठ मंदिर के महंत सुरेंद्र नाथ अवधूत से जानते हैं कि नवरात्रि पर घट स्थापना का शुभ मुहूर्त क्या है और कलश स्थापना कैसे करें?

Chaitra Navratri Ghatasthapana ka Shubh Muhurat : चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व 19 मार्च 2026 से शुरू हो रहा है। इस दौरान मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा की जाती है, जिसमें घट स्थापना यानी कलश स्थापना का विशेष महत्व होता है। बिना कलश स्थापना किए, नवरात्रि की पूजा अधूरी मानी जाती है। आइए श्री कालका पीठ मंदिर के पीठाधीश्वर महंत सुरेंद नाथ अवधूत से जानते हैं कि घट स्थापना (कलश स्थापना) का शुभ मुहूर्त, विधि और इसका महत्व क्या है?

कितने बजे करें घट स्थापना

कितने बजे करें घट स्थापना?

घट स्थापना का क्या है शुभ मुहूर्त (Ghat Sthapana Ka Shubh Muhurat)

महंत सुरेंद नाथ अवधूत के अनुसार, इस बार नवरात्रि में पहला दिन क्षय हो रहा है, इसलिए घट स्थापना या कलश स्थापना का सही समय चुनना बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि इस बार अभिजीत मुहूर्त में घट स्थापना करना सबसे शुभ रहेगा। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 5 मिनट से दोपहर 12 बजकर 53 तक रहेगा। इसके साथ ही विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से दोपहर 3 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। सबसे शुभ मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 05 मिनट से शुरू होकर 2 बजकर 53 मिनट तक माना जा रहा है।इस समय में कलश स्थापना करने से मां की विशेष कृपा प्राप्त होती है और पूजा का फल कई गुना बढ़ जाता है।

End of Feed