क्या अष्टमी और नवमी एक ही दिन है, जानें चैत्र नवरात्र 2026 में दुर्गा अष्टमी और राम नवमी किस दिन है?

Ashtami And Navami 2026 Date: साल 2026 में दुर्गा अष्टमी और राम नवमी की डेट को लेकर काफी ज्यादा कंफ्यूजन है। यहां से आप जान सकते हैं कि इस साल चैत्र नवरात्र की अष्टमी और नवमी कब है। यहां से आप दुर्गा अष्टमी और राम नवमी की सही तारीख जान सकते हैं।

Ashtami And Navami 2026 Date: चैत्र नवरात्रि के शुभ दिन चल रहे हैं और इसकी शुरुआत होते ही हर घर का माहौल बदल जाता है। कहीं माता के गीत और भजन गूंजते हैं तो कहीं अखंड ज्योति जलाई जाती है। वहीं कुछ भक्त निर्जला उपवास करते हैं तो कहीं धूम-धाम से पूजा की तैयारी चल रही होती है। इन 9 दिनों में माता के 9 स्वरूप की पूजा होती है। हालांकि, इस साल अष्टमी और नवमी की डेट को लेकर थोड़ी कंफ्यूजन चल रही है। साल 2026 में दुर्गा अष्टमी और राम नवमी कब है, ये आप यहां से जान सकते हैं।

दुर्गा अष्टमी और राम नवमी कब है 2026 में? (pc: canva)

क्या नवरात्रि की अष्टमी और नवमी एक ही दिन है?

जी नहीं, दुर्गा अष्टमी और राम नवमी एक ही दिन नहीं है। दोनों ही अलग-अलग दिन है। दुर्गा अष्टमी 26 मार्च, गुरुवार को है और राम नवमी 27 मार्च, शुक्रवार को मनाया जाएगा।

End of Feed