Chaiti Chhath 2025 Sandhya Arghya Time: चैत्र छठ का तीसरा दिन आज, जानें संध्या अर्घ्य का सही समय, मुहूर्त और महत्व

Chaiti Chhath 2025 Sandhya Arghya Time: चैत्र छठ पूजा का आज तीसरा दिन है। आज का दिन संध्या अर्घ्य के नाम से जाना जाता है। आज डूबते हुए सूर्य को जल अर्पित किया जाता है। यहां से आप संध्या अर्घ्य का समय, शुभ मुहूर्त और साथ ही महत्व के बारे में जान सकते हैं।

Chaiti Chhath 2025 Sandhya Arghya Time: चैत्र छठ पूजा का खास समय चल रहा है। चार दिन का ये व्रत किसी त्योहार से कम नहीं होता है। इन चार दिनों की शुरुआत नहाय खाय से होती है जिसके बाद दूसरे दिन खरना, तीसरे दिन संध्या अर्घ्य और चौथे दिन उषा अर्घ्य के साथ व्रत का समापन होता है। आप छठ का तीसरा दिन है यानी संध्या अर्घ्य का दिन। आज देशभर में व्रती सूर्यदेव को जल चढ़ाएंगे। अगर आप भी छठ का व्रत कर रहे हैं और सूर्य अर्घ्य के समय को लेकर कंफ्यूज हैं तो यहां से सही समय जान सकते हैं। यहां संध्या अर्घ्य के समय के साथ शुभ मुहूर्त और अर्घ्य देने के नियम के बारे में बताया गया है। साथ ही आप संध्या अर्घ्य क्यों दिया जाता है, ये भी जान सकते हैं।

chaiti chhath 2025 sandhya arghya time in bihar up delhi all city

संध्या अर्घ्य का समय-

छठ पूजा में डूबते सूर्य को अर्घ्य देने को संध्या अर्घ्य कहते हैं। संध्या अर्घ्य आज ही है। 3 अप्रैल 2025 को संध्या अर्घ्य देने का समय शाम के समय 6:40 तक है। इस दिन सुर्यास्थ का यही समय है।

End of Feed