पूजा के समय जलाएं ये 4 चीजें, घर में हमेशा बनी रहेगी सुख-शांति और दूर होगी निगेटिव एनर्जी

घर में पूजा करते समय अलग-अलग चीजों के इस्तेमाल के बारे में बताया जाता है। ऐसी ही 4 चीजों के बारे में हम आपको बताएंगे जिन्हें पूजा में जलाने से आपके घर की निगेटिव एनर्जी दूर होती है।

Positive Energy at Home: भारतीय सनातन परंपरा में पूजा केवल ईश्वर की आराधना नहीं, बल्कि घर के वातावरण को पवित्र और सकारात्मक बनाने का भी माध्यम मानी गई है। स्कंद पुराण, पद्म पुराण, गरुड़ पुराण और कई पूजा-विधि ग्रंथों में धूप, दीप और सुगंधित पदार्थों का विशेष महत्व बताया गया है। मान्यता है कि पूजा के समय कुछ विशेष प्राकृतिक चीजें जलाने से वातावरण शुद्ध होता है, मन शांत रहता है और घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। आइए जानते हैं ऐसी 4 चीजों के बारे में जिन्हें पूजा के समय जलाना शुभ माना जाता है।

Positive Energy at Home

पूजा में कौन सी चीजें जलाना शुभ है

1. गुग्गुल धूप

गुग्गुल का उल्लेख आयुर्वेद और धार्मिक ग्रंथों दोनों में मिलता है। इसकी सुगंध वातावरण को शुद्ध करने वाली मानी जाती है। धार्मिक मान्यता है कि इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त होती है। पूजा स्थल अधिक पवित्र माना जाता है। इसके वैज्ञानिक पहलू की बात करें तो गुग्गुल की प्राकृतिक सुगंध हवा में मौजूद दुर्गंध को कम करने में सहायक मानी जाती है और इससे मानसिक शांति का अनुभव भी हो सकता है।

End of Feed