Budh Gochar 2024: सावन के महीने में बुध ने किया गोचर, इन चार राशि वालों की पलटेगी किस्मत

Budh Gochar 2024: ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह ने 19 जुलाई को सिंह राशि में गोचर कर लिया है। पूरे सावन के मास में बुध देव इस राशि में ही रहने वाले हैं। आइए जानते हैं बुध गोचर से किन राशि वालों को की किस्मत चमक सकती है।

Budh Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र में ग्रह गोचर को सबसे महत्वपूर्ण माना गया है। ग्रहों के चाल बदलने का असर सारी राशियों पर पड़ता है। कुछ राशि पर सकारात्मक तो कुछ पर नकारात्मक पड़ता है। इस साल 19 जुलाई को सावन शुरू होने से पहले ही बुध ग्रह ने अपनी राशि बदल ली है। पूरे सावन के महीने में बुध सिंह राशि में विराजमान रहने वाले हैं। वहीं बुध देव 22 अगस्त तक इसी राशि में रहेंगे। 22 अगस्त को सुबह 06 बजकर 37 मिनट पर बुध सिंह राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। आइए जानते हैं बुध गोचर से किन राशि के जातक को लाभ मिल सकता है।

इन राशि वालों की खुलेगी किस्मत

मेष राशि

बुध गोचर से मेष राशि के जातक को नौकरी में बहुत ही लाभ होने वाला है। इस समय में आपको आर्थिक उन्नति हो सकती है। आपको बॉस का पूरा समर्थन मिलेगा। काम में तरक्की मिल सकती है। सेहत भी अच्छी रहेगी। इस दौरान आपके मान- सम्मान में वृद्धि मिलेगी। जीवनसाथी के साथ भी अच्छा समय बितेगा।

End of Feed