शनि के नक्षत्र में ग्रहों के राजकुमार ने किया गोचर, अगले 8 दिन इन 3 राशियों के लिए रहेंगे बेहद शुभ

Mercury Transit 2026 Today: ग्रहों के राजकुमार बुध ने आज नक्षत्र गोचर कर लिया है। ये गोचर किस नक्षत्र में किस समय हुआ है और इससे किन 3 राशियों को लाभ होने के योग हैं, चलिए इस बारे में जानते हैं।

Budh Nakshatra Gochar 2026 Today: बुध को वैदिक ज्योतिष शास्त्र में एक शुभ ग्रह का स्थान प्राप्त है, जो व्यक्ति के जीवन के कई महत्वपूर्ण पहलुओं का प्रतिनिधित्व करते हैं। खासकर, बुद्धि, विवेक, तर्क क्षमता, निर्णय लेने की क्षमता, वाणी, संचार, बातचीत की भाषा, लेखन, व्यापार, धन, गणित, कॉमर्स, आर्थिक सफलता, त्वचा और नर्वस सिस्टम आदि का प्रतिनिधित्व करते हैं। जब-जब बुध ग्रह की स्थिति में बदलाव होता है, तब-तब 12 राशियों के जीवन के इन पहलुओं में कुछ न कुछ परिवर्तन देखने को मिलता है। इस बार आज 8 अगस्त 2026 को हुए बुध गोचर से 3 राशियों के जीवन में कोई न कोई सकारात्मक बदलाव आएगा।

बुध गोचर 2026, आज बुध ने किया नक्षत्र गोचर

आज हुए बुध गोचर से वृषभ, कर्क और मकर राशि वालों को लाभ होगा

आज किस समय व किस नक्षत्र में हुआ बुध गोचर?

ग्रहों के राजकुमार बुध ने आज 8 अगस्त 2026 को सुबह 7 बजकर 23 मिनट पर गोचर किया है। ये गोचर पुनर्वसु नक्षत्र से पुष्य नक्षत्र में हुआ है। अब अगले 8 दिन यानी 16 अगस्त तक बुध पुष्य नक्षत्र में ही रहेंगे। इस दिन बुध ग्रह का गोचर सुबह 2 बजकर 19 मिनट पर होगा।

End of Feed