Budh Gochar In Singh 2023: ज्योतिष में बुध ग्रह को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। जिनकी कुंडली में ये ग्रह मजबूत होता है वो लोग करियर में अपार सफलता हासिल करते हैं। 25 जुलाई 2023 को बुध देव सुबह 4 बजकर 26 मिनट पर सिंह राशि में प्रवेश कर चुके हैं जहां ये 1 अक्टूबर तक मौजूद रहेंगे। इसके बाद कन्या राशि में प्रवेश कर जायेंगे। इस बीच बुध वक्री भी होंगे। जानिए बुध के गोचर का किन राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा।
Budh Transit In Leo 2023: बुध का सिंह राशि में गोचर 2023
बुध गोचर 2023 डेट और टाइम (Budh Gochar 2023 Date And Time)
| बुध का सिंह राशि में गोचर | 25 जुलाई 2023 |
| बुध सिंह राशि में वक्री | 24 अगस्त 2023 |
| बुध सिंह राशि में मार्गी | 16 सितंबर 2023 |
| बुध कन्या राशि में गोचर | 1 अक्टूबर 2023 |
बुध के सिंह राशि में गोचर का राशियों पर शुभ प्रभाव
मिथुन राशि (Gemini Horoscope)
मिथुन राशि वालों के लिए भी बुध का गोचर शानदार रहेगा। आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं। जीवन में कई अन्य बदलाव भी आएंगे। विदश से नौकरी के ऑफर आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति मिलने के योग बन रहे हैं। बिजनेस में भी अच्छा लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे। कुल मिलाकर बुध का गोचर मिथुन राशि वालों के लिए शानदार रहेगा।
सिंह राशि (Leo Horoscope)
सिंह राशि वालों के लिए बुध का गोचर शुभ साबित होगा। आपकी सभी इच्छाओं की पूर्ति होगी। आप अच्छा पैसा कमाने में सफल रहेंगे। लंबी दूरी की यात्राओं से आप लाभ प्राप्त कर सकेंगे। अपनी लीडरशिप क्वालिटी की बदौलत अपने सभी कार्यों को आसानी से पूरा करेंगे। बिजनेस में आपको उच्च लाभ की प्राप्ति होगी।
तुला राशि (Libra Horoscope)
तुला राशि वालों के लिए बुध का गोचर अनुकूल साबित होगा। कड़ी मेहनत के परिणामस्वरूप आप नौकरी में सफलता हासिल करेंगे। बिजनेस में उच्च लाभ प्राप्त होगा। प्रतिद्वंदियों को कड़ी टक्कर देने में सक्षम होंगे। नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। बुध का सिंह राशि में गोचर आपके लिए धन में वृद्धि लेकर आएगा।
धनु राशि (Sagittarius Horoscope)
बुध का सिंह राशि में गोचर धनु राशि वालों के लिए लाभकारी साबित होगा। भाग्य के बदौलत आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। नौकरी के सिलसिले में विदेश यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। बिजनेस से आप अच्छा खासा लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे। करियर में कई अच्छे योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।
