Buddha Purnima 2023 Puja Vidhi, Mantra: बुद्ध पूर्णिमा और वैशाख पूर्णिमा की पूजा विधि स्टेप बाय स्टेप यहां जानें

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated May 5, 2023, 08:17 AM IST

Buddha Purnima 2023 Puja Vidhi, Shubh Muhurat, Time, Samagri, Mantra: हर साल वैशाख पूर्णिमा के दिन बुद्ध पूर्णिमा मनाई जाती है। मान्यता है ये वही पवित्र दिन है जिस दिन गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था। इस साल बुद्ध पूर्णिमा पर्व 5 मई को मनाया जाएगा। जानें बुद्ध पूर्णिमा की पूजा विधि।

Buddha Purnima 2023 Puja Vidhi, Shubh Muhurat, Time, Samagri, Mantra: बुद्ध पूर्णिमा इस साल 5 मई 2023 को मनाई जाएगी। सनातन धर्म के लोगों के लिए ये त्योहार बेहद महत्वपूर्ण होता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। मान्यताओं अनुसार वैशाख पूर्णिमा (Vaisakh Purnima 2023) के दिन ही भगवान नारायण के 23वें अवतार भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था जिस कारण वैशाखी पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा के नाम से जाना गया। इस साल बुद्ध पूर्णिमा पर साल का पहला चंद्र ग्रहण Chandra Grahan 2023 भी लगेगा। ज्योतिष अनुसार बुद्ध पूर्णिमा (Budh Purnima 2023) और चंद्र ग्रहण का ऐसा संयोग पूरे 130 साल बाद बनने जा रहा है। मान्यता है जो व्यक्ति वैशाख पूर्णिमा पर नदी स्नान करके दान पुण्य के काम करता है उसके सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। यहां आप जानेंगे बुद्ध पूर्णिमा की पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व।

buddha purnima 2023 puja vidhi

Happy Buddha Purnima 2023: बुद्ध पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं, यहां देखें वैशाखी पूणिमा पूजा विधि

Buddha Purnima 2023 Date And Muhurat (बुद्ध पूर्णिमा 2023 तिथि व मुहूर्त)

वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 04 मई, गुरुवार की रात 11 बजकर 45 मिनट से शुरू होगी और इसकी समाप्ति 05 मई, शुक्रवार की रात 11 बजकर 05 मिनट पर होगी। उदय तिथि के अनुसार बुद्ध पूर्णिमा 05 मई शुक्रवार को मनाई जाएगी।

End of Feed