क्या है बक मून, किस राशि में लगेगा और क्या है इसका महत्व, जानें सबकुछ

Buck Moon July 2025: ज्योतिष शास्त्र में बक मून का विशेष महत्व होता है। यह जुलाई की पूर्णिमा को दिया गया एक अनोखा नाम है। ऐसा माना जाता है कि बक पूर्णिमा का समय तब होता है जब हिरणों के नए सींग निकलने शुरू हो जाते हैं। धार्मिक दृष्टिकोण से यह अवधि दृढ़ संकल्प और आत्मबल बढ़ाने का शक्तिशाली समय मानी जाती है।

Buck Moon July 2025: अमेरिका में जुलाई महीने में आने वाली पूर्णिमा को बक मून के नाम से जाना जाता है। 2025 में बक मून 10 जुलाई 2025, गुरुवार को चमकेगा। बता दें बक मून नाम की उत्पत्ति का श्रेय स्थानीय जनजातियों को दिया जाता है, जो मौसम और फसल बोने जैसे महत्वपूर्ण समय को चंद्रमा के चक्र के आधार पर पहचानते थे। सांस्कृतिक रूप से इस पूर्णिमा को अलग-अलग नामों से जाना जाता है, जैसे थंडर मून और हे मून। इसे थंडर मून इसलिए कहा जाता है क्योंकि इस दौरान बारिश की वजह से बादलों की गड़गड़ाहट सुनाई देती है। वहीं इस पूर्णिमा का नाम हे मून इसलिए पड़ा क्योंकि इस समय किसान सर्दियों के लिए भंडार जमा करते हैं और घास की कटाई करते हैं।

बक मून का महत्व (Buck Moon Mahatva)

यह समय दृढ़ता और आत्मबल को मजबूत करने की एक शक्तिशाली अवधि मानी जाती है। सामान्य तौर पर, यह चंद्र चक्र का वह चरण होता है जब सूर्य और चंद्रमा एक-दूसरे के सामने होते हैं। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, पूर्णिमा को पूर्णता, बदलाव और मनोकामनाओं की पूर्ति का समय माना जाता है। यह तारीख भावनाओं को गहरा करने, आध्यात्मिक ऊर्जा को बढ़ाने और अंतर्ज्ञान को मजबूत करने में भी मदद करती है।

End of Feed