Brihaspativar Puja Tips in Hindi (गुरुवार पूजा टिप्स हिंदी में): ज्योतिष शास्त्र और हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार गुरुवार का दिन बृहस्पति देव और भगवान विष्णु का होता है। इस दिन जो भक्त व्रत रखते हैं और पूजन करते हैं, उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। घर में सुख-समृद्धि, संतान सुख और ज्ञान की प्राप्ति में गुरुवार को पूजा करने से विशेष लाभ मिलता है। भगवान विष्णु का आशीर्वाद पाने के लिए उनके भक्त गुरुवार का व्रत करते हैं तथा उनकी पूजा-अर्चना करते हैं। शास्त्रों के अनुसार कुछ ऐसी पूजन टिप्स, विधि और मंत्र हैं जिनको गुरुवार के दिन करने से आपके जीवन से सभी प्रकार के कष्ट दूर होते हैं और आप हमेशा निडर रहते हैं। आप यहां गुरुवार पूजा टिप्स हिंदी में देख सकते हैं।
Brihaspativar Puja Tips (Photo credit canva)
- पीले वस्त्र धारण करें (गुरुवार के दिन पीले रंग को शुभ माना जाता है)
- सात्विक भोजन (केला, चने की दाल, और पीले खाद्य पदार्थों का सेवन) व्रत रखें
- भगवान विष्णु और बृहस्पति देव की पूजा करें (पीले फूल, हल्दी, चने की दाल अर्पित करें)
- गुरुवार मंत्र का जाप करें (ॐ बृं बृहस्पतये नमः)
- पुण्य की प्राप्ति के लिए बृहस्पति व्रत कथा का पाठ करें
- निम्बू और केले के पेड़ की पूजा करें
Thursday Puja Mantra in Hindi (सोमवार पूजा मंत्र हिंदी में): गुरुवार के व्रत और पूजा के दौरान आप इन सिद्ध मंत्रो का जाप कर सकते हैं –
बृहस्पति बीज मंत्र- ॐ बृं बृहस्पतये नमः॥गुरु ग्रह शांति मंत्र- ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरवे नमः॥
विष्णु गायत्री मंत्र- ॐ नारायणाय विद्महे वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णुः प्रचोदयात्॥
गुरु स्तुति मंत्र- गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णु गुरुर्देवो महेश्वरः। गुरुः साक्षात् परं ब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नमः॥
विष्णु मूल मंत्र- ॐ नमो भगवते वासुदेवाय॥
डिस्क्लेमर - इस लेख में दी गई जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। timesnowhindi.com इसकी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता है। इसलिए किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की राय जरूर लें।
