24 या 25 फरवरी, ब्रज में कब खेली जाएगी लड्डूमार होली, जानिए क्या है सही तारीख और क्यों है ये खास?

Braj Mei Laddumar Holi Kab Hai: भारत में ब्रज क्षेत्र अपनी अनोखी होली के लिए जाना जाता है। यहां लड्डूमार होली बेहद ही खास मानी जाती है। ब्रज में वैसे तो 40 दिन होली महोत्सव होता है, लेकिन होलिका दहन से पहले के 8 दिन ज्यादा खास होते हैं। इन दिनों में ही होली का सुरूर अपने चरम पर होता है। इन 8 दिनों के होली महोत्सव में सबसे पहली होली लड्डूमार होली है। आइए जानते हैं कि ब्रज में लड्डूमार होली कब खेली जाएगी?

Braj Mei Laddumar Holi Kab Hai: ब्रज में होली केवल एक दिन का पर्व नहीं होता, बल्कि यह लगभग 40 दिनों तक चलने वाला उत्सव होता है। यहां होली महोत्सव की शुरुआत बसंत पंचमी से हो जाती है, जिसे रंग पंचमी के नाम से भी जाना जाता है। ब्रज क्षेत्र की इसी श्रृंखला की एक खास परंपरा है लड्डू मार होली है। साल 2026 में ब्रज क्षेत्र में लड्डू मार होली 24 फरवरी को मनाई जाएगी। ब्रज के पारंपरिक फागोत्सव कैलेंडर के अनुसार यह उत्सव 24 फरवरी को ही बरसाना में आयोजित होगा। यह होली लट्ठमार होली से ठीक एक दिन पहले खेली जाती है और उसी दिन नंदगांव को फाग खेलने का औपचारिक निमंत्रण भी भेजा जाता है।

लड्डूमार होली कब खेली जाएगी

लड्डूमार होली कब खेली जाएगी

क्यों खास है लड्डू मार होली? (Laddumar Holi Kyu Khas Hai)

ब्रज की होली पूरे देश में अलग पहचान रखती है। यहां रंगों के साथ भक्ति, परंपरा और लीलाओं का अनोखा संगम देखने को मिलता है। लड्डू मार होली भी उसी विरासत का ही एक हिस्सा है। इस दिन बरसाना स्थित राधा रानी मंदिर परिसर में रंगों की जगह लड्डुओं की बरसात होती है। भक्तों पर प्रसाद के रूप में लड्डू फेंके जाते हैं। इसे केवल उत्सव नहीं, बल्कि आशीर्वाद माना जाता है। जो भी श्रद्धालु यह लड्डू प्राप्त करता है, वह खुद को भाग्यशाली समझता है।

End of Feed