Super Moon August 2024, Aaj Grahan Hai Kya: आज रक्षाबंधन (Raksha Bandhan 2024) का त्योहार मनाया जा रहा है। इसी के साथ आज सावन महीने का समापन भी हो रहा है (sawan end date 2024)। खास बात ये है कि इस दिन साल का पहला सुपरमून दिखाई देगा। नासा ने कहा है कि ये खूबसूरत नजारा रविवार से लेकर बुधवार तक दिखाई देगा। इस दौरान चंद्रमा बेहद अलग और खास नजर आएगा। कई लोग सोच रहे हैं कि आज ग्रहण पड़ रहा है (Aaj Grahan Hai Kya)। तो आपको बता दें कि सुपरमून ग्रहण नहीं होता। सुपरमून एक खगोलीय घटना है जिसमें चांद पृथ्वी के सबसे नजदीक आ जाता है जिसके परिणामस्वरूप चांद सामान्य दिनों से बड़ा दिखाई देता है। इसलिए ही इसे सुपरमून कहते है।
Blue Super Moon 19 August 2024
सुपरमून कब दिखेगा (Super Blue Moon 2024 Timing)
सुपरमून ब्लू मून 19 अगस्त, 2024 की दोपहर 2:26 बजे से शुरू होकर रात भर दिखाई देगा। ये बाकी पूर्णिमा को दिखने वाले चांद से 30 प्रतिशत अधिक चमकीला होगा।
इस साल दिखेंगे चार सुपरमून (Supermoon 2024 List)
जानकारी अनुसार इस साल 4 सुपरमून दिखाई देंगे। भारत में 19 अगस्त की रात को पहला सुपरमून दिखाई देगा। दूसरा सुपरमून 18 सितंबर को दिखेगा, तीसरा 17 अक्टूबर को तो चौथा 15 नवंबर को दिखाई देगा।
19 अगस्त को दिखेगा नीला सुपरमून (19 August 2024 Super Moon)
जब एक माह में दो पूर्णिमा या तीन माह में चार पूर्णिमा पड़ती हैं तो इस घटना को ब्लू मून कहते हैं। इस बार तीन माह के एक मून सीजन में चार पूर्णिमा पड़ रही हैं और कई वर्ष के अंतराल में एक बार ही यह संयोग बनता है। इसके बाद सीजनल ब्लू मून का संयोग मई 2027 में बनेगा।
ग्रहण कब लगेगा (Grahan Kab Lagega)
साल का दूसरा ग्रहण 18 सितंबर को लगेगा। ये एक आंशिक चंद्र ग्रहण होगा। इसके बाद 2 अक्टूबर को साल का दूसरा सूर्य ग्रहण लगेगा।
