सालों इंतजार के बाद दिखता है 'सुपर ब्लू मून', जानिए कैसे लगता है, इसका क्या प्रभाव पड़ता है

Super Moon Blue Moon 2024: आज श्रावण पूर्णिमा है और इस दिन रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है। हर पूर्णिमा पर चंद्रमा पूर्ण रूप में दिखाई देता है। लेकिन 19 अगस्त का चंद्रमा खास होने वाला है। जानिए आज दिखने वाले सुपर ब्लू मून की खासियत।

Authored by: लवीना शर्माUpdated Aug 19 2024, 19:30 IST
सुपर ब्लू मून क्या होता हैImage Credit : Istock01 / 07

सुपर ब्लू मून क्या होता है

Super Blue Moon 2024: आज यानी 19 अगस्त 2024 को रक्षाबंधन के दिन सुपर ब्लू मून दिखने जा रहा है। इस दौरान चंद्रमा नीला दिखाई देगा और खास बात ये है कि आज का चांद बाकी दिनों के हिसाब से 30 प्रतिशत ज्यादा चमकीला होगा। इस खूबसूरत नजारे को लोग खुली आंखों से देख सकेंगे। जानिए कैसा दिखेगा सुपर ब्लू मून और ये कैसे लगता है।

क्या है ब्लूमून, क्या चांद का रंग बदलता हैImage Credit : Istock02 / 07

क्या है ब्लूमून, क्या चांद का रंग बदलता है

ब्लूमून नाम से कई लोग ऐसा सोचते हैं कि इस दौरान चांद नीला हो जाता है। लेकिन ऐसा नहीं है। खगोल वैज्ञानिकों के अनुसार जब एक माह में दो पूर्णिमा या तीन माह में चार पूर्णिमा पड़ती हैं तो इस घटना को ब्लू मून कहते हैं।

सालों बाद दिखता है ऐसा सुपरमूनImage Credit : Istock03 / 07

सालों बाद दिखता है ऐसा सुपरमून

​इस बार तीन माह के एक मून सीजन में चार पूर्णिमा पड़ रही हैं। विद्वानों अनुसार कई वर्ष के अंतराल में एक ही बार ऐसा संयोग बनता है। सुपर ब्लू मून की दुर्लभ घटना में कई बार 10 से 20 साल तक का समय भी लग जाता है।​

सुपर ब्लू मून का प्रभावImage Credit : Istock04 / 07

सुपर ब्लू मून का प्रभाव

सुपर ब्लू मून के समय चांद कुंभ राशि में होगा। कुंभ राशि का चांद लोगों को ज्यादा भावनात्मक बनाएगा। इस दौरान परिवर्तन के अवसर प्रदान होंगे। नए रास्ते खुलेंगे।

19 अगस्त को कैसा दिखेगा चांदImage Credit : Istock05 / 07

19 अगस्त को कैसा दिखेगा चांद

इस रात चंद्रमा पृथ्वी के सबसे ज्यादा निकट होने से ज्यादा बड़ा और चमकीला नजर आएगा। इसलिए ही इसे सुपरमून कहा गया है।

आज पृथ्वी से कितनी दूरी पर होगा चांदImage Credit : Istock06 / 07

आज पृथ्वी से कितनी दूरी पर होगा चांद

19 अगस्त को चांद पृथ्वी से अपनी सर्वाधिक दूरी के मुकाबले लगभग 41,985 किमी ज्यादा नजदीक होगा। इसलिए बाकी पूर्णिमा के मुकाबले आज चांद 14 फीसदी बड़ा और 30 फीसदी ज्यादा चमकीला नजर आएगा।

अगला ब्लू सुपर मून कब होगाImage Credit : Istock07 / 07

अगला ब्लू सुपर मून कब होगा

19 अगस्त के बाद सीजनल ब्लू मून का संयोग मई 2027 में बनेगा। यानी आज के बाद आपको इस अद्भुत नजारे को देखने के लिए 2 से 3 साल का इंतजार करना होगा।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!