Mahashivratri पर इन राशियों पर बरसेगी भोलेनाथ की कृपा, मिलेंगे ढेरों लाभ

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Feb 9, 2023, 02:53 PM IST

Maha Shivratri (Mahashivratri) 2023 Date: महाशिवरात्रि से 5 राशियों की किस्मत चमक जाएगी। इन राशियों के लोगों पर भगवान भोलेनाथ की विशेष कृपा रहेगी।

Mahashivratri 2023: महादेव का सबसे बड़ा पर्व महाशिवरात्रि 18 फरवरी को मनाया जाएगा। सनातन धर्म में इस त्योहार का विशेष महत्व होता है। इस दिन कई लोग व्रत रखते हैं और भगवान शिव की विधि विधान पूजा की जाती है। महाशिवरात्रि के दिन रुद्राभिषेक करना भी बेहद शुभ फलदायी माना जाता है। जानिए इस महाशिवरात्रि किन राशियों पर बरसने वाली है भगवान शिव की कृपा।

maha shivratri 2023

महाशिवरात्रि पर इन 5 राशियों पर बरसेगी भोलेनाथ की कृपा

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए महाशिवरात्रि का त्योहार बेहद ही खास साबित होने वाला है। आपके ऊपर बगवान शिव की विशेष कृपा रहेगी और इसके प्रभाव से आपकी आय में बढ़ोतरी होने की संभावना है। नौकरी में लाभ प्राप्त करने के कई नए अवसर मिलेंगे।

End of Feed