Bhai Dooj Upay 2023: आज यानि 15 नवंबर 2023 को भाईदूज का त्योहार मनाया जा रहा है। भाईदूज के दिन भाई की पूजा की जाती है। इस पर्व को मनाने की शुरुआत यमुना ने की थी। यह त्योहार हर साल कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। इस दिन बहने अपने भाई के माथे पर तिलक लगाती हैं और उनके हाथो पर रोली बांधती हैं। इस दिन बहने भाई की लंबी उम्र के लिए भगवान से कामना करती हैं। इस दिन कुछ उपायों को करने से भाई को लंबी उम्र की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं भाईदूज के दिन क्या करना चाहिए।
भाईदूज पर करें उपाय (Bhai Dooj Upay)
चौंमुखी दीप जलाएं
इस दिन किसी भूखे व्यक्ति को खाना खिलाने से यमराज भी आप पर कृपा करेंगे। तिलक करते समय बहनों को कहना चाहिए- गंगा यमुना नीर बहे मेरे भाई की आयु बड़े’ ऐसा कहें. ' यमराज शाम के समय एक चौमुखी दीपल जलाएं।
यमुना में स्नान करें
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भाई दोज या यम दवित्य के दिन भाई-बहन को एक साथ यमुना नदी में स्नान करना बहुत महत्वपूर्ण होता है और इस दिन भाई-बहन एक-दूसरे का हाथ पकड़कर यमुना नदी में स्नान करते हैं। इस दिन शाम को शिव मंदिर में, पीपल के पेड़ के नीचे, घर के बाहर या किसी सुनसान स्थान पर तुलसी के नीचे चार दीपक जलाएं।
तिलक लगाएं
भाईदूज के दिन भाई के माथे पर तिलक लगाएं और इस दिन भाई को गोला भी दिया जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन तिलक लगाने से भाई की उम्र बहुत लंबी होती है।
