भाई दूज 2026 पर टीका कब लगाएं: भाई दूज पर टीका लगाने का शुभ मुहूर्त, भाई को टीका कितने बजे तक लगा सकते हैं

भाई दूज पर टीका कब लगाना है 2026 (Bhai Dooj 2026 Tilk Time): भाई दूज 2026 कब है और भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त क्या है? जानें 11 नवंबर को तिलक का सही समय, द्वितीया तिथि और पूजा की परंपरा।

Bhai Dooj 2026 Tilk Time: दीपावली के बाद भाई-बहन के रिश्ते को समर्पित भाई दूज का त्योहार आता है। यह दिन सिर्फ तिलक लगाने और मिठाई खिलाने तक सीमित नहीं है। इसके साथ बहन की दुआएं, भाई का प्यार और बचपन की कई खूबसूरत यादें जुड़ी होती हैं। इस दिन बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और खुशहाल जीवन की कामना करती हैं। साल 2026 में भाई दूज की तारीख को लेकर भी लोगों के मन में सवाल है। दरअसल, द्वितीया तिथि दो दिन तक रहने वाली है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस साल भाई दूज कौन से दिन मनाई जाएगी और भाई को तिलक लगाने का सबसे शुभ मुहूर्क क्या रहेगा?

Bhai Dooj 2026

भाई दूज 2026 का पूजा मुहूर्त

भाई दूज 2026 कब है?

हिंदू पंचांग के अनुसार, भाई दूज का त्योहार कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। इसे यम द्वितीया भी कहा जाता है। साल 2026 में भाई दूज बुधवार, 11 नवंबर को मनाई जाएगी। इस बार द्वितीया तिथि 10 नवंबर को दोपहर से शुरू होकर 11 नवंबर की दोपहर तक रहेगी। लेकिन भाई दूज की पूजा के लिए अपराह्न काल का विशेष महत्व है। 11 नवंबर को अपराह्न के समय द्वितीया तिथि रहने के कारण इसी दिन भाई दूज मनाना शुभ रहेगा।

End of Feed