Bhai Dooj Muhurat: भाई दूज 27 अक्टूबर को, जानें तिलक लगाने का सबसे शुभ मुहूर्त

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 27, 2022, 08:12 AM IST

Bhai Dooj 2022 Date, Time, Puja Muhurat in India: अमूमन भाई दूज का पर्व दिवाली के दूसरे दिन मनाया जाता है। लेकिन इस बार भाई दूज की डेट को लेकर काफी कन्फ्यूजन है। ऐसे में जानिए किस दिन होगी भाई दूज पूजा।

Bhai Dooj 2022 Date, Time, Puja Muhurat in India: भाई दूज का पर्व भी रक्षाबंधन के त्यौहार की तरह ही भाई बहनों को समर्पित होता है। कहते हैं इस दिन जो कोई भी बहन विधि पूर्वक और शुभ मुहूर्त में अपने भाई को तिलक लगाती है। उसके भाई के जीवन से अकाल मृत्यु का भय दूर हो जाता है। भाई दूज को भाई टीका, यम द्वितीया, भ्रातृ द्वितीया आदि नामों से मनाया जाता है। ये पर्व कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया को मनाया जाता है। जानिए इस बार कब मनाई जाएगी भाई दूज।

bhai dooj

Bhai Dooj 2022 Date, Puja Muhurat: भाई दूज कब है 2022?

भाईदूज 2022 कब है? (Bhai Dooj 2022 Date)

द्वितीया तिथि 26 अक्टूबर को दोपहर 02:42 बजे से लग रही है। इसकी समाप्ति 27 अक्टूबर को दोपहर 12:45 पर होगी। क्योंकि दोनों ही दिन ये तिथि रहने वाली है। इसलिए 26 और 27 दोनों तारीख को ये त्योहार मनाया जा सकेगा। आप अपनी सुविधा अनुसार इनमें से किसी भी दिन भाई दूज मना सकते हैं।

End of Feed