Bhagwan Ram Mantra: हर अमंगल कार्य हो जाता मंगल, जब नाम आता है भगवान राम का, पढ़िए भगवान राम के सिद्ध मंत्र

Bhagwan Ram Mantra (भगवान राम के मंत्र): भगवान श्री राम को मर्यादा पुरुषोत्तम कहा जाता है। भगवान विष्णु के सातवें अवतार माने जाने वाले श्री राम के स्मरण मात्र से ही पाप-दोषों का नाश हो जाता है। ऐसे में आज हम आपके लिए भगवान राम के कुछ ऐसे ही मंत्र लेकर आए हैं जिनके जाप से सभी तरह के कष्टों से मुक्ति मिल सकती है।

Bhagwan Ram Mantra (भगवान राम के मंत्र): सनातन हिंदू धर्म के मूल ग्रंथों में से एक रामायण महाकाव्य की रचना महर्षि वाल्मीकि ने आदिकाल में की थी जिसमें भगवान राम के चरित्र और यात्रा का सुंदर वर्णन देखने को मिलता है। भगवान राम की ये यात्रा वनवास से शुरू होती है और लंका पर विजयी होने के बाद खत्म होती है। श्री राम का तप, त्याग, धर्म और संघर्ष उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम बनाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान राम के नाम को अत्यंत ही शुभ, सिद्ध, फलदायी और लाभकारी माना जाता है। ऐसा कहा जाता है प्रभु श्री राम के मंत्रों का जाप करने से मनुष्य जन्म-मरण और पाप-पुण्य के बंधनों से मुक्त हो सकता है तथा उसे हर कठिन परिस्थिति में साहस, एकाग्रता और प्रेरणा मिलती है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार भगवान राम के जाप से ब्रह्मज्ञान की प्राप्ति होती है और मनुष्य अपने शारीरिक, मानसिक और आर्थिक संकटों से छुटकारा पा सकता है। ऐसे में चलिए जानते हैं भगवान राम के सिद्ध मंत्र तथा उनके जाप का महत्व।

Bhagwan Ram ke Siddh Mantra

भगवान राम के सिद्ध मंत्र

Bhagwan Ram Mantra (भगवान राम के मंत्र)

•श्री राम ध्यान मंत्र - ॐ आपदामप हर्तारम दातारं सर्व सम्पदाम, लोकाभिरामं श्री रामं भूयो भूयो नामाम्यहम। श्री रामाय रामभद्राय रामचन्द्राय वेधसे रघुनाथाय नाथाय सीताया पतये नमः।।

End of Feed