Bhadrapada 2023 Date : सनातन धर्म में हर एक महीने का खास महत्व होता है। सावन का महीना जल्द ही समाप्त होने वाला है। सावन पूर्णिमा के बाद भाद्रपद महीने की शुरुआत हो जाएगी। इस बार अधिकमास के कारण सावन पूरे 2 महीने का रहा। 31 अगस्त 2023 को सावन का महीना खत्म हो जाएगा और भादव मास का आरंभ हो जाएगा। शास्त्रों में भाद्रपद महीने को बहुत ही खास मना गया है। इस महीने में जगत के पालनहार भगवान विष्णु ने अपना आठवां अवतार भगवान कृष्ण के रूप में धरती पर जन्म लिया। भगवान के जन्म लेने के कारण वैष्णव संप्रदाय के लोगों के लिए ये महीना और भी ज्यादा खास हो जाता है। इस बार भादो का महीना Bhadrapad 2023 kab hai 1 सितंबर 2023, शुक्रवार से शुरू हो जाएगा। इस महीने में अनेक व्रत त्योहार पड़ते हैं। श्री कृष्ण जन्म से लेकर गणेश जन्म तक का उत्सव भाद्रपद महीने में ही मनाया जाता है।
Bhadrapada 2023
