Bay Leaf Remedy upay: तेजपत्ता का प्रयोग आमतौर पर सभी घरों में मसालों के रूप में किया जाता है। भोजन में तेजपत्ता डालने से उसके स्वाद और गुण कई गुणा बढ़ जाते हैं। तेजपत्ता को औषधि के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि स्वाद और औषधीय गुणों से भरपूर तेजपत्ता का उपयोग आध्यात्मिक दृष्टिकोण से भी खूब है। तेजपत्ते के कई टोटके और उपाय आपकी हर इच्छा को पूरा करने की शक्ति रखता है। इतना ही नहीं तेजपत्ता के उपाय से आपकी कई समस्या भी दूर हो सकती है। जानते हैं तेजपत्ता से जुड़े उपाय और इसके लाभ के बारे में।
तेज पत्ते से हो सकती है हर इच्छा पूरी
धार्मिक और ज्योतिष की दृष्टि में भी महत्वपूर्ण है तेजपत्ता
पुराने समय से ही रसोईघर में बनने वाले व्यंजनों का स्वाद बढ़ाने के लिए तेजपत्ता का इस्तेमाल किया जाता है। इसके साथ ही तेजपत्ता से घरों में सकारात्मक ऊर्जा भी बढ़ती है। घर में बेवजह के लड़ाई-झगड़े, कलह-क्लेश या किसी अन्य बातों को लेकर परेशनी बनी रहती है तो यह घर पर नकारात्मक ऊर्जा के प्रवेश का संकेत भी हो सकता है। इसे दूर करने के लिए आप प्रत्येक शनिवार को पांच तेजपत्ता और पांच काली मिर्च के दानों को एक साथ जला कर उसके धुएं को पूरे घर में फैला दें। ऐसा करने से घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और घर पर सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है, जिससे सारी परेशानी और कठिनाई दूर हो जाती है।
बुरे और डरावने सपनों को दूर करता है तेजपत्ता
यदि आपको हमेशा डरावने या बुरे सपने आते हैं या रात में सोते समय डर से आपकी नींद खुल जाती है और फिर आप सो ही नहीं पाते, तो इसके लिए तेज पत्ते का टोटका काम आ सकता है। आप रात में अपने सोने वाले स्थान पर तकिए के नीचे तेज पत्ते की कुछ पत्तियां रखकर सोएं। ऐसा करने से रात में डरावने और भयानक सपने नहीं आते और व्यक्ति चैन और सुकून की नींद सोता है।
हाथ में नहीं टिकता धन तो आजमाएं तेजपत्ते का तरीका
खूब पैसा कमाने के बावजूद भी आपके हाथ में पैसा नहीं टिकता है और हमेशा धन का अभाव बना रहता है तो इसके लिए तेजपत्ता का उपाय कारगर होगा। इसके लिए आप शुक्रवार के दिन तेज पत्ते की कुछ पत्तियों को माता लक्ष्मी के चरणों में चढ़ा दें। इसके बाद इन पतियों को अपने पर्स या धन रखने वाले स्थान पर रख दें। इससे धन से जुड़ी हर प्रकार की समस्या दूर हो जाती है।
मनोकामना की पूर्ति के लिए तेजपत्ता है बेहद कारगर
सभी व्यक्ति की कुछ आकांक्षाएं और मनोकामनाएं होती हैं, जो कई बार खूब प्रयत्न के बावजूद भी पूरे नहीं हो पाते। इसके लिए आप तेज पत्ते में सिंदूर से अपनी मनोकामना लिख कर भगवान के चरणों में अर्पित करें। इससे आपकी मनोकामना जरूर पूरी होगी।
डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।
