23 या 24 जनवरी, कब है बसंत पंचमी 2026, जानिए बसंत पंचमी की सही डेट और सरस्वती पूजन की विधि व मुहूर्त

Basant Panchami Kab hai (बसंत पंचमी 2026): बसंत पंचमी से बसंत ऋतु की शुरुआत होती है। इस दिन देवी सरस्वती की पूजा की जाती है। विद्या और ज्ञान की देवी मां सरस्वती का इसी दिन प्राकट्य हुआ था। इस कारण इस दिन माता सरस्वती का पूजन बेहद शुभ फलदायी है। आइए जानते हैं साल 2026 बसंत पंचमी कब है और इस दिन सरस्वती पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है?

Basant Panchami Kab hai (बसंत पंचमी 2026): सनातन धर्म में बसंत पंचमी का विशेष स्थान है। यह पर्व ज्ञान, विद्या, बुद्धि और संगीत की देवी मां सरस्वती को समर्पित होता है। मान्यता है कि इसी दिन सृष्टि के रचयिता ब्रह्मा जी के मुख से मां सरस्वती का प्राकट्य हुआ था, जिससे संसार में ज्ञान और विवेक का प्रकाश फैला। बसंत पंचमी को सरस्वती जयंती, श्री पंचमी और बसंतोत्सव के नाम से भी जाना जाता है। यह दिन न केवल धार्मिक दृष्टि से बल्कि शिक्षा, कला और संस्कृति के लिए भी अत्यंत शुभ माना गया है। इसी दिन से बसंत ऋतु का भी शुभारंभ होता है। आइए जानते हैं कि बसंत पंचमी कब है और इस दिन सरस्वती पूजन का शुभ मुहूर्त क्या है?

बसंत पंचमी की पूजन विधि

बसंत पंचमी की पूजन विधि

बसंत पंचमी 2026 कब है?

वैदिक पंचांग के अनुसार, माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि की शुरुआत 23 जनवरी 2026 को सुबह 02 बजकर 29 मिनट से होगी और इसका समापन 24 जनवरी 2026 को सुबह 01 बजकर 45 मिनट पर होगा। उदया तिथि के आधार पर बसंत पंचमी का पर्व शुक्रवार, 23 जनवरी 2026 को मनाया जाएगा।

End of Feed