Baisakhi 2023 Date: 13 या 14 अप्रैल - बैसाखी 2023 में कब है, यहां जानें क्या है वैसाखी मनाने की सही डेट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 10, 2023, 11:24 PM IST

Baisakhi 2023 Date, Time, Puja Muhurat (बैसाखी कब है 2023): बैसाखी का त्यौहार वैशाख महीने के पहले दिन मनाया जाता है। इस दिन मेष संक्रांति भी होती है। बैसाखी के पर्व की शुरूआत भारत के पंजाब प्रांत से हुई है और यह फसल कटाई का भी पर्व होता है। यहां जानें बैसाखी 2023 में कब है।

Baisakhi 2023 Date in India: बैसाखी पर्व पंजाब और हरियाणा में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। यह मुख्य रूप से सिख समुदाय का एक महान पर्व है। पंजाब और हरियाणा के अलावा उत्तर भारत में भी इस पर्व का काफी महत्व है। बैसाखी हर साल सिख कैलेंडर के अनुसार, अप्रैल-मई के पहले दिन सेलिब्रेट किया जाता है। इस पर्व को वसंत ऋतु का आगमन भी माना जाता है। बैसाखी पर्व, सिख समुदाय में नववर्ष के शुरुआत के रूप में भी मनाया जाता है। कहते हैं इसी दिन 1699 में सिखों के 10वें गुरु यानी गुरु गोबिंद सिंह ने पवित्र खालसा पंथ की स्थापना की थी। पारंपरिक रूप से बैसाखी पर्व फसल के पकने और किसानों के लिए खुशी का संकेत देता है।

Baisakhi 2023 Date in India

Baisakhi 2023 Date in India

Baisakhi 2023 Date

बैसाखी का त्यौहार वैशाख महीने के पहले दिन मनाया जाता है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार, यह अप्रैल-मई के महीने में आता है। 2023 में बैसाखी पर्व 14 अप्रैल को पड़ रही है।

End of Feed