Baglamukhi Mantra: बगलामुखी जयंती पर करें माता के इन अचूक मंत्रों का जाप, जीवन की हर बाधा होगी दूर

Baglamukhi Mantra: यदि आप जीवन की बाधाओं को दूर करना चाहते है, तो आज बगलामुखी जयंती के खास अवसर पर आपको माता के कुछ अचूक मंत्रों का जाप करना चाहिए। आगे पढ़ें मंत्र...

Baglamukhi Mantra: सनातन धर्म में कई ऐसे पर्व और तिथियां हैं, जो साधना और शक्ति की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती हैं। उन्हीं में से एक बगलामुखी जयंती भी है।ये एक ऐसा दिन है जिसे विशेष रूप से शत्रु नाश, वाणी पर नियंत्रण और कठिन परिस्थितियों से मुक्ति के लिए अत्यंत प्रभावशाली माना गया है। यह पर्व वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है, और मान्यता है कि इसी दिन मां बगलामुखी का प्राकट्य हुआ था। आगे पढ़ें मां बगलामुखी के पूजन के लिए खास मंत्र (Baglamukhi Jayanti 2026)...

Baglamukhi Mantra

बगलामुखी माता के मंत्र

मां बगलामुखी का पूजा मंत्र

"ॐ ह्लीं बगलामुखी सर्वदुष्टानां वाचं मुखं पदं स्तंभय जिह्वां कीलय बुद्धिं विनाशय ह्लीं ॐ स्वाहा॥"

मां बगलामुखी का बीज मंत्र (सबसे प्रभावशाली)

ॐ ह्लीं बगलामुख्यै नमः॥

यह मां बगलामुखी का मुख्य बीज मंत्र है। इसे रोज या विशेष रूप से बगलामुखी जयंती पर 108 बार जाप करना अत्यंत शुभ माना जाता है।

End of Feed