Baglamukhi Jayanti 2024: बगलामुखी जयंती कब है 14 या 15 मई, इस दिन करें ये उपाय हर कष्ट से मिलेगी मुक्ति

Baglamukhi Jayanti 2024 Date And Time: सनातन धर्म में मां बगलामुखी शत्रुओं का नाश करने वाले देवी के रूप में जानी जाती हैं। हर साल वैशाख शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को इनकी जयंती मनाई जाती है। जानिए इस साल बगलामुखी जयंती कब है।

Baglamukhi Jayanti 2024 Date And Time: हिंदू धर्म में मां बगलामुखी की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। मान्यताओं अनुसार वैशाख शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मां बगलामुखी अवतरित हुई थीं। कहते हैं जो व्यक्ति इस शुभ दिन पर सच्चे मन से मां की अराधना करता है उसे शत्रुओं से जुड़ी तमाम समस्याओं से मुक्ति मिल जाती है। इस दिन मां बगलामुखी के बीज मंत्र (ॐ ह्लीं बगलामुखी देव्यै ह्लीं ॐ नमः॥) का जाप करना भी अत्यंत शुभ फलदायी माना जाता है। यहां जानिए 2024 में बगलामुखी जयंती कब है और इस दिन किन उपायों को करने से शत्रुओं से छुटकारा पा सकते हैं।

Baglamukhi Jayanti 2024 Date And Time (बगलामुखी जयंती कब है 2024)

इस साल बगलामुखी जयंती 15 मई की सुबह 4 बजकर 19 मिनट से शुरू होकर 16 मई की सुबह 06 बजकर 22 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार ये त्योहार 15 मई को मनाया जाएगा।

End of Feed