बद्रीनाथ धाम में क्यों नहीं भौंकते हैं कुत्ते और क्यों नहीं गरजते हैं बादल, जानिए क्या है इनके पीछे का कारण

Badrinath Temple Mystery Hindi : चारों धामों में से एक बद्रीनाथ धाम अपने रहस्यमयी मान्यताओं के लिए भी विख्यात है। मान्यता है कि यहां न तो कुत्ते भौंकते हैं और न ही बादल गरजते हैं।

Badrinath Temple Mystery Hindi : बद्रीनाथ मंदिर भारत के चार धामों में शामिल एक बेहद पवित्र तीर्थ स्थल है, जहां हर साल लाखों श्रद्धालु भगवान विष्णु के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। अलकनंदा नदी के किनारे बसा यह धाम अपनी आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ-साथ कुछ रहस्यमयी मान्यताओं के लिए भी जाना जाता है। मान्यता है कि यहां भगवान की पूजा में न तो शंख बजाया जाता है और न ही यहां कुत्ते भौंकते हैं। यहां तक इस धाम में बिजली तो कड़कने का प्रकाश दिखाई देता है पर बादल गरजते नहीं हैं। आइए जानते हैं कि इसके पीछे क्या मान्यता है।

Badrinath Temple Mystery Hindi   बद्रीनाथ धाम में क्यों नहीं भौंकते हैं कुत्ते

बद्रीनाथ धाम में क्यों नहीं भौंकते हैं कुत्ते

बद्रीनाथ धाम में क्यों नहीं भौंकते हैं कुत्ते?

धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान विष्णु बद्रीनाथ धाम में ध्यान मुद्रा में विराजमान हैं। माना जाता है कि यहां प्रकृति भी उनके ध्यान में सहयोग करती है। इसी वजह से कहा जाता है कि न तो कुत्ते भौंकते हैं और न ही बादल गरजते हैं, ताकि भगवान की तपस्या में कोई विघ्न न आए। यहां तक कि बिजली भी चमकती है, लेकिन उसकी कड़क नहीं सुनाई देती है।

End of Feed