Ram Lalla Surya Tilak pic (रामलला सूर्य तिलक फोटो): आज अयोध्या राम मंदिर में भगवान राम की प्रतिमा का सूर्य तिलक किया जाएगा। पंडित सुजीत जी महाराज अनुसार भगवान राम का जन्म चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को अभिजीत मुहूर्त में दिन के 12 बजे हुआ था। इस वर्ष ये तिथि 17 अप्रैल को पड़ रही है। इसलिए ही इस शुभ दिन पर दोपहर के ठीक 12 बजे राम लला का सूर्य अभिषेक किया जाएगा। यहां आप जानेंगे सूर्य तिलक कैसे किया जाता है।
Ram Lalla Surya Tilak
Ram Lalla Surya Tilak Orignal Photo (रामलला सूर्य तिलक फोटो)
Ram Ji Surya Tilak HD Photos(राम जी सूर्य तिलक)
रामलला का सूर्य तिलक (Ram Lalla Surya Tilak)
- पंडित सुजीत जी महाराज ने बताया कि मन्दिर के सबसे ऊपरी तल पर लगे दर्पण पर ठीक 12 बजे सूर्य की किरणें पड़ेंगी।
- दर्पण से 90 अंश डिग्री पर परावर्तित होकर ये किरणें एक पीतल के पाइप में जाएंगी।
- पाइप के छोर पर एक दूसरा दर्पण लगा है। इस दर्पण से सूर्य की किरणें एक बार फिर से परावर्तित होंगी तथा पीतल की पाइप के साथ 90 डिग्री पर मुड़ जाएंगी।
- फिर सूर्य किरणें लम्बवत नीचे की तरफ मुड़ेंगी।
- किरणों के इस मार्ग पर एक के बाद एक 03 लेंस रहेंगे जिससे तीव्रता बढ़ेगी।
- लम्बवत पाइप है। लम्बवत पाइप के दूसरे छोर पर एक और दर्पण है। बढ़ी इंटेंसिटी के साथ किरणे इस दर्पण पर आपतित होंगी तथा पुनः 90 अंश पर टर्न होंगी।
- 90 डिग्री पर मुड़ी ये किरणें सीधे राम लला के मस्तक पर पड़ेंगी।
- इस प्रकार से भगवान राम का सूर्य तिलक सम्पूर्ण होगा।
- दोपहर 12 बजे भगवान के जन्म के समय सूर्य किरण राम लला के मस्तक व मुख मंडल को प्रकाशमान करेंगी।
