August Born People Zodiac Sign: अगस्त का महीना शुरू हो चुका है। इस महीने में जन्मे जातकों की राशि सिंह या कन्या होती है। जिन लोगों का जन्म 23 जुलाई से 21 अगस्त के बीच होता है उनकी राशि सिंह होती है तो 22 अगस्त से 23 अगस्त के बीच जन्मे जातकों की राशि कन्या मानी जाती है। सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव को कन्या राशि के स्वामी बुध देव होते हैं। जानिए अगस्त के अंतर्गत आने वाली इन दोनों रााशियों का स्वभाव।
August Born People Zodiac Sign And Personality
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के लोग महत्वाकांक्षी, साफ़ चरित्र और लगनशील व्यक्ति होते हैं। ये लोग एक बार जो ठान लेते हैं उस काम को पूरा करके ही दम लेते हैं। ये जिद्दी स्वभाव के होते हैं। स्वतंत्र काम करने में विश्वास रखते हैं। किसी के अधीन रहकर काम करना इन्हें पसंद नहीं होता। ये काफी सोशल होते हैं। ये पल भर में किसी को भी अपना दोस्त बना सकते हैं। ये बोलने-चालने में माहिर और इस राशि के व्यक्ति रचनात्मक और विचारों से संतुलित होते हैं। ये लोग ईमानदार होते हैं। कभी किसी का विश्वास नहीं तोड़ते। दिमाग के देत होते हैं। इन लोगों के हृदय में किसी के लिए घृणा नहीं होती।
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के लोग विनम्र और मृदुभाषी होते हैं। ये दोस्ती निभाने में माहिर माने जाते हैं। ये काफी ज्यादा इमोशनल भी होते हैं। किसी का दुख इनसें देखा नहीं जाता। ये लोग जीवन में आने वाली हर परेशानी का डटकर सामना करते हैं। जल्दी से घबराते नहीं हैं। इनके अंदर हर मुद्दे को समझने की गहरी समझ होती है। इन्हें खुद पर काफी नियंत्रण होता है। ये गलत कार्यों से खुद को दूर रखते हैं। ये कोई भी काम मन से करते हैं। अगर ठान लें तो उसे अंजाम तक पहुंचाकर ही दम लेते हैं। ये अनुशासित जीवनशैली पसंद करते हैं। रिश्तों के प्रति काफी ईमानदार होते हैं।
