Astrology Tips for Evil Eye: घर पर जब बच्चे अचानक खूब रोने लगते हैं या चिड़चिड़े हो जाते हैं तो हमारे बड़े-बुजुर्ग कहते हैं कि बच्चे को नजर लग गई है। नजर लगने की मान्यता सदियों से चली आ रही है और आज भी लोग इसे मानते हैं। अगर आप सोच रहे हैं कि नजर लगना क्या है और कैसे लगती है नजर तो बता दें कि बच्चे आकर्षक, सरल, सहज, मासूम और कोमल होते हैं। बच्चों को आस-पड़ोस या रिश्तेदार किसी भी नजर लग सकती है। दरअसल कुछ लोगों की दृष्टि ऐसी होती है कि इसका प्रभाव बच्चे पर नकारात्मक रूप से पड़ता है। इसे भी नजर लगना कहते हैं। हालांकि कुछ लोग नजर लगने को केवल मानसिक भ्रम और अधविश्वास का नाम देते हैं। लेकिन आज भी कई घरों में छोटे बच्चों का नजर उतारा जाता है। ज्योतिष में न केवल नजर उतारने के उपाय बल्कि इसके लक्षण के बारे में भी बताया गया है।
क्यों लगती है बच्चे को नजर, ये है नजर उतारने के उपाय
इन उपायों से उतारे नजर
- एक तांबे के लोटे में पानी और फूल लेकर बच्चे के सिर से पैर तक 11 बार उतारें और इस पानी को फिर किसी गमले में डाल दें। इससे नजर दोष का प्रभाव धीरे-धीरे कम हो जाता है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि इस पानी को तुलसी के पौधे में न डालें।
- नजरदोष दूर करने का यह सबसे सरल उपाय है जो हमारे घर की दादी-नानी द्वारा सालों से किया जा रहा है। आप थोड़ा नमक, राई के दाने, लहसुन, प्याज के छिलके और सूखी लाल मिर्च को मुट्ठी में लेकर बच्चे से सिर से पैर तक 7 बार उतारें और इसे आग में जला दें। मान्यता है कि इससे बुरी नजर का प्रभाव तुरंत दूर हो जाता है। एक लोटे में दूध में मिश्री या शक्कर डालकर बच्चे के सिर से 7 बार उतारें। इस दूध को भगवान शिव के मंदिर या फिर पीपल पेड़ के पास रख दें। इससे बुरी नजर का दोष दूर हो जाता है।
Holi 2023 Date: होली 2023 में कब है, देखें डेट और जानें कितने दिन की मिलेगी छुट्टीबच्चे को नजर लगने के लक्षण
बच्चे का बिना कारण देर तक रोना और चिड़चिड़ा होना भी नजर लगने के कई कारणों में एक है। इसके अलावा बच्चे का दूध न पीना, उल्टी करना और आंखों के रंग में बदलाव भी बच्चे को बुरी नजर लगने के लक्षण हैं। बुरी नजर लगने से बच्चा बार-बार बीमार भी पड़ता है।
डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।
