Ashwin 2023 Vrat Festival List: हिंदू कैलेंडर के प्रत्येक माह में विशेष तीज-त्योहार होते हैं। हिंदू संस्कृति विभिन्न प्रकार के त्योहार मनाती है, जिनमें से प्रत्येक का अपना धार्मिक महत्व है। पंचांग के अनुसार भाद्रपद माह की समाप्ति के साथ ही आश्विन माह की शुरुआत होती है। इस बार अश्विन मास की शुरुआत 30 सितंबर से हो गई है। इस महीने में बहुत से त्योहार आते हैं। इस महीने में दान धर्म का बहुत महत्व है। इस दौरान पितृ पक्ष में पितरों की पूजा की जाती है। उसके बाद 10 दिन तक दुर्गा पूजा में मां दुर्गा की आराधना की जाती है। आइए जानते हैं इस महीने में आने वाले व्रत और त्योहार की तारीख के बारे में।
Ashwin 2023 Vrat Festival List
इस महीने में आने वाले त्योहार लिस्ट
6 अक्टूबर 2023 जितिया व्रत, महालक्ष्मी व्रत पूर्ण, कालाष्टमी10 अक्टूबर 2023 इन्दिरा एकादशी
11 अक्टूबर 2023 बुध प्रदोष व्रत (कृष्ण)
12 अक्टूबर 2023 अश्विन मासिक शिवरात्रि
14 अक्टूबर 2023 अश्विन अमावस्या, सूर्य ग्रहण, सर्वपितृ अमावस्या
15 अक्टूबर 2023 शारदीय नवरात्रि, घटस्थापना, महाराजा अग्रसेन जयंती
18 अक्टूबर 2023 तुला संक्रांति, अश्विन विनायक चतुर्थी
20 अक्टूबर 2023 दुर्गा पूजा शुरू, कल्परंभ
22 अक्टूबर 2023 दुर्गा महाअष्टमी पूजा, संधि पूजा
23 अक्टूबर 2023 दुर्गा महानवमी पूजा, आयुध पूजा, पंचक शुरू
24 अक्टूबर 2023 दशहरा, दुर्गा विसर्जन, विजयादशमी
25 अक्टूबर 2023 पापांकुशा एकादशी
26 अक्टूबर 2023 प्रदोष व्रत (शुक्ल)
28 अक्टूबर 2023 अश्विन पूर्णिमा व्रत, कोजागर पूजा, शरद पूर्णिमा, मीराबाई जयंती
