Ashadha Purnima 2024 : आषाढ़ पूर्णिमा के दिन बन रहा है ये शुभ योग, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और स्नान का समय

Ashadha Purnima 2024 : आषाढ़ पूर्णिमा का व्रत हर साल आषाढ़ महीने की पूर्णिमा तिथि के दिन पड़ रहा है। इस साल आषाढ़ पूर्णिमा का व्रत 21जुलाई 2024 को रखा जाएगा। इस साल आषाढ़ पूर्णिमा पर शुभ योग बन रहा है। आइए जानें शुभ मुहूर्त और स्नान का समय।

Ashadha Purnima 2024 : हिंदू धर्म में आषाढ़ पूर्णिमा को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। आषाढ़ पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान और दान किया जाता है। आषाढ़ पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इसके साथ ही आषाढ़ पूर्णिमा के चंद्र देव की पूजा का भी विधान है। आषाढ़ पूर्णिमा के दिन गुरु पूर्णिमा का भी पर्व मनाया जाता है। आषाढ़ पूर्णिमा पर पितरों की भी पूजा का विधान है। इस साल आषाढ़ पूर्णिमा का व्रत 21 जुलाई 2024 को रखा जाएगा। इस दिन शुभ योग भी बन रहे हैं। इन योग में पूजा करना और दान करना शुभ होगा। आइए जानते हैं इस साल आषाढ़ पूर्णिमा पर कौन से शुभ योग बनते हैं।

आषाढ़ पूर्णिमा शुभ योग 2024

इस साल आषाढ़ पूर्णिमा के दिन सर्वाथ सिद्ध योग का निर्माण हो रहा है। इस दिन सर्वाथ सिद्ध योग का निर्माण सुबह 5 बजकर 37 मिनट पर शुरू होगा। वहीं इस योग का समापन 22 जुलाई को 12 बजकर 14 एएम तक होगा। इस दिन उत्तराषाढ़ नक्षत्र देर रात 12 बजकर 14 मिनट तक रहेगा। उसके बाद प्रीति योग की शुरुआत रात 9 बजे होगी।

आषाढ़ पूर्णिमा स्नान और दान का समय

इस साल आषाढ़ पूर्णिमा के दिन 21 जुलाई को सुबह 05:37 पर स्नान का शुभ मुहूर्त रहेगा। इसके बाद अपनी इच्छानुसार दान कर सकते हैं। इस साल चंद्र देव की पूजा के दिन पहले 20 जुलाई 2024 को चंद्रोदय शाम 6 बजकर 47 मिनट पर होगा। इस समय में चंद्र देव का पूजा करना शुभ होगा।

कब रखा जाएगा आषाढ़ पूर्णिमा का व्रत

हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल आषाढ़ महीने की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि का आरंभ 20 जुलाई 2024 को शाम 5 बजकर 59 मिनट पर होगा। इस तिथि का समापन 21 जुलाई 2024 को दोपहर 3 बजकर 46 मिनट पर होगा। ऐसे में पूर्णिमा का व्रत 21 जुलाई 2024 को रखा जाएगा।

End of Feed