Ashadha Amavasya 2023: आषाढ़ अमावस्या के उपाय कालसर्प दोष और पितृदोष से दिलाएंगे मुक्ति, सुख-समृद्धि की नहीं होगी कमी

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Jun 18, 2023, 09:54 AM IST

Ashadha Amavasya 2023: आषाढ़ अमावस्या का दिन पितरों की पूजा के लिए बेहद शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन किए गए उपाय से कालसर्प दोष से लेकर पितृदोष तक से मुक्ति मिल जाती है। जानिए आषाढ़ अमावस्या के उपाय।

Ashadha Amavasya 2023: आषाढ़ महीना पूजा-पाठ के लिए बेहद शुभ माना जाता है और इस महीने में आने वाली अमावस्या काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस महीने की अमावस्या को आषाढ़ अमावस्या या हलहारिणी अमावस्या भी कहते हैं। ये अमावस्या पितरों के तर्पण के लिए बेहद खास होती है। इस दिन नदी स्नान करके पितरों की पूजा करनी चाहिए। इतना ही नहीं ये अमावस्या कालसर्प दोष को दूर करने के लिए भी शुभ होती है। जानिए आषाढ़ अमावस्या के उपाय।

आषाढ़ अमावस्या तिथि और मुहूर्त (Ashadha Amavasya 2023 Date And Time)

आषाढ़ महीने के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को आषाढ़ अमावस्या मनाई जाती है। इस साल ये अमावस्या 18 जून 2023 को पड़ी है। इस तिथि की शुरुआत 17 जून 2023 शनिवार की सुबह 9 बजकर 13 मिनट से हो चुकी है और इसकी समाप्ति 18 जून 2023 की सुबह 10 बजकर 8 मिनट पर होगी।

End of Feed