Aaj Ka Ank Jyotish Rashifal 13 July 2023, Numerology Horoscope Today in Hindi: 13 का संयुक्त चन्द्रमा से सम्बद्ध बहुत ही संघर्ष शील लेकिन शुभ है। यह वैभव व प्रसिद्धि का कारक है। यह एकल अंक 04 के जैसा कार्य करेगा। 04 का स्वामी राहु है। 13-07-2023 का भाग्यांक 09 रहेगा। 09 का स्वामी मङ्गल है। शुक्र, शनि व राहु आपस में परम मित्र हैं। अंक 04 के मित्र अंक 05, 06 तथा 08 हैं। भाग्यांक 09 रियल स्टेट, मीडिया, ज्ञान, तंत्र, धर्म, आत्मबल व पॉलिटीक्स का प्रतीक है। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।
Numerology Horoscope Today in Hindi
1 जन्मांक 01-शुभ अंक-02 व 03
जाँब व व्यवसाय- सूर्य, मङ्गल व मित्र ग्रह गुरु का सपोर्ट है। जाँब में प्रोमोशन व व्यवसाय में उन्नति होगी। नामांक 03 व 09 का व्यक्ति आपको व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य-नेत्र रोग से परेशानी हो सकती है।
2 जन्मांक 02-शुभ अंक-03 व 09
जाँब व व्यवसाय- जाँब में उन्नति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। नामांक 01 व 09 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य-आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी।
3 जन्मांक 03- शुभ अंक-01 व 02
जाँब व व्यवसाय-गुरु ,सूर्य व मङ्गल का सपोर्ट है। आज का दिन जाँब के लिए प्रगति का है। व्यवसाय में किसी नए उत्तरदायित्व के आरम्भ के संकेत हैं।
स्वास्थ्य-कफ जनित विकार से कष्ट हो सकता है।
4 जन्मांक 04-शुभ अंक-05 व 06
जाँब व व्यवसाय- गुरु व मङ्गल सपोर्टिंग हैं। आज व्यवसाय में किसी बिजनेस डील को लेकर लाभ होने का संकेत है। जाँब में अंक 03 व 09 नामांक के उच्चाधिकारियों की सहायता से प्रगति संभावित है।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य में सुधार के लिए उड़द का दान करें।
5 जन्मांक 05-शुभ अंक-04 व 07
जाँब व व्यवसाय-व्यवसाय में भाग्यांक 09 का स्वामीग्रह मङ्गल व मित्र गुरु लाभ देंगे। जाँब में नामांक 04 व 09 के उच्चाधिकारियों का सहयोग है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।
6 जन्मांक 06-शुभ अंक-05 व 06
जाँब व व्यवसाय-आज जाँब में प्रोग्रेस है। भाग्यांक 09 के स्वामी मङ्गल व अंक स्वामी शुक्र का सहयोग उच्चाधिकारियों द्वारा आपको जाँब में प्रोमोशन का अवसर देगा।
स्वास्थ्य-बीपी के मरीज सावधानी बरतें।
7 जन्मांक 07-शुभ अंक-06 व 08
जाँब व व्यवसाय-आज का भाग्यस्वामी मङ्गल व इस अंक का स्वामी केतु है। व्यवसाय में गुरु, मङ्गल व केतु कोई नया अनुबंध दे सकता है। जाँब में उच्चाधिकारियों के सहयोग से प्रोमोशन को लेकर आशान्वित रह सकते हैं।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य में बीपी के रोगी सावधानी बरतें।
8 जन्मांक 08-शुभ अंक-03 व 05
जाँब व व्यवसाय-आज का भाग्यस्वामी मङ्गल है। इस अंक का स्वामी शनि है। व्यवसाय को लेकर कोई बड़ा लाभ हो सकता है। शनि व शुक्र कोई न्यू बिजनेस डील दे सकते हैं। जाँब में अति व्यस्तता रहेगी।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
9 जन्मांक 09-शुभ अंक-01 व 02
जाँब व व्यवसाय-मङ्गल अंक व भाग्यस्वामी है। गुरु भी सपोर्टिंग हैं। आप व्यवसाय को नई दिशा देंगे। जाँब में नामांक 03 व 09 के उच्चाधिकारियों के सहयोग से पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख उत्तम रहना चाहिए।
