Mulank 2 Ank Jyotish Rashifal 2026: जिस भी व्यक्ति का जन्म किसी भी वर्ष किसी भी माह दिनांक 2, 11, 20 या 29 को हुआ है, उनका मूलांक 2 होगा। अंक 2 के स्वामी ग्रह चंद्रमा हैं। चंद्रमा अध्यात्म, आत्मबल, जॉब, व्यवसाय और राजनीति में सफलता देते हैं। यह धन, धर्म और आध्यात्मिक प्रसिद्धि प्रदान करते हैं।
मूलांक 2 का अंकज्योतिष भविष्यफल?
जन्मांक 2 वाले सुंदर शरीर वाले और जीवन में बहुत सफल होते हैं। फिल्म, पत्रकारिता, सिविल सेवा, राजनीति, प्रबंधन और मेडिकल से जुड़े क्षेत्रों में आप बहुत ऊंचे मुकाम हासिल करते हैं। साल 2026 अंक 1 से प्रभावित रहेगा, जो सूर्य का है। यह साल आपके लिए उन्नति, सफलता और नए आयाम देने वाला रहेगा। आइए जानते हैं कि साल 2026 आपके लिए कैसा रहने वाला है?
साल 2026 जन्मांक 2 वालों की नौकरी और करियर के लिए कैसा रहेगा?
यह साल जॉब और व्यवसाय के लिए उन्नतिकारक है। मार्च से सितंबर तक जॉब में विशेष प्रोग्रेस होगी। टेक्निकल, फिल्म, टीवी, मैनेजमेंट और बैंकिंग फील्ड वाले खूब सफल रहेंगे। जनवरी, फरवरी, अगस्त और नवंबर में जॉब चेंज या तरक्की के योग हैं। मीडिया और बैंकिंग वाले बहुत सफल रहेंगे। व्यवसाय में थोड़ा उतार-चढ़ाव रहेगा, लेकिन मार्च के बाद समय शानदार है। विदेश में जॉब के लिए 2026 उत्तम साल है। कुल मिलाकर करियर में बड़ी सफलता मिलेगी।
साल 2026 में जन्मांक 2 वालों का स्वास्थ्य कैसा रहेगा?
यह साल स्वास्थ्य के लिए बहुत बेहतर रहेगा। 11 फरवरी के बाद हेल्थ में अच्छा सुधार होगा। लिवर, रक्त विकार या शुगर की दिक्कत मार्च से 29 अप्रैल तक हो सकती है। ब्लड प्रेशर और हार्ट के मरीज अलर्ट रहें। सितंबर में वाहन चलाते समय सावधानी रखें। कुल मिलाकर स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
साल 2026 जन्मांक 2 वालों की लव और मैरिड लाइफ के लिए कैसी रहेगी?
लव लाइफ बहुत शानदार रहेगी। 19 जनवरी से 19 अप्रैल और 10 नवंबर से साल के अंत तक प्रेम विवाह के मजबूत योग हैं। वैवाहिक जीवन बहुत बेहतर रहेगा। कुल मिलाकर प्रेम और दाम्पत्य सुख का साल है।
साल 2026 में जन्मांक 2 वालों की आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी?
यह साल धन प्राप्ति का है। व्यवसाय में नई डील मिलेगी या बड़ा कार्य होगा। जमीन या मकान खरीद सकते हैं। धन का व्यय अच्छे कार्यों और रियल एस्टेट में होगा। कुल मिलाकर आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।
साल 2026 में जन्मांक 2 वालों के लिए शुभ समय
मार्च, 22 अप्रैल से 19 अगस्त और अक्टूबर-नवंबर महीने शुभ हैं।
साल 2026 में जन्मांक 2 वालों के लिए उपाय
चंद्रमा की उपासना करें। शिव पूजा और रुद्राभिषेक कराएं। सोमवार को चावल-चीनी का दान करें। महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। माता का चरण स्पर्श करें। रविवार को आदित्य हृदय स्तोत्र के 3 पाठ करें। सूर्योपासना करें। पिता का चरण स्पर्श करें। चंद्रमा और सूर्य के बीज मंत्र जपें। प्रदोष व्रत रखें। पूर्णिमा को दुर्गा सप्तशती पाठ करें। 2026 आपके लिए उन्नति और सफलता का साल है। बस मेहनत और विश्वास बनाए रखें।
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंकज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
