Ambubachi Mela: कब शुरू होगा अंबुबाची मेला, क्यों इन दिनों बंद रहता है कामाख्या मंदिर, जानें मेले से जुड़ा रहस्य

Ambubachi Mela: असम के कामाख्या देवी को 51 शक्तिपीठों में गिना जाता है। यहां हर साल अंबुबाची मेले का आयोजन किया जाता है। आइए जानते हैं कितनी तारीख से शुरू होगा ये मेला और इससे जुड़ा रहस्य?

Ambubachi Mela: असम की राजधानी गुवाहाटी में नीलांचल पहाड़ी पर स्थित मां कामाख्या का मंदिर भारत के शक्तिपीठों में से एक माना जाता है। इसी पवित्र धाम में हर वर्ष आयोजित होने वाला अंबुबाची मेला आस्था, तंत्र साधना और आध्यात्मिक परंपराओं का अद्भुत संगम माना जाता है। इस अवसर पर देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु, साधु-संत, तांत्रिक और पर्यटक कामाख्या धाम पहुंचते हैं। अंबुबाची मेले को लेकर कई धार्मिक मान्यताएं और रहस्यमयी परंपराएं प्रचलित हैं, जो इसे अन्य मेलों से अलग बनाती हैं। आइए जानते हैं कब से शुरू होगा अंबुबाची मेला (Ambubachi Mela Date 2026) और क्या है इस मेले से जुड़ा रहस्य...

Ambubachi Mela

अंबुबाची मेला 2026 डेट

कब शुरू होगा अंबुबाची मेला

अंबुबाची मेला 2026 का शुभारंभ 22 जून की रात से होने की संभावना है। इस अवसर पर मां कामाख्या मंदिर के कपाट 22 जून को श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए जाएंगे। 4 दिन तक चलने वाला ये मेला अपनी खास धार्मिक मान्यता के लिए अलग पहचान रखता है। इस मेले का समापन 26 जून को होगा, जिसके बाद पूरे विधि-विधान से कामाख्या मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे।

End of Feed