Akshay Navami 2022: अक्षय नवमी पर तिजोरी में रखें आंवले का बीज, होगा बेशुमार धन लाभ

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 1, 2022, 07:08 AM IST

Akshay Navami 2022: इस साल अक्षय नवमी 02 नवंबर को मनाई जाएगी। ऐसा कहते हैं कि इस दिन आंवले के वृक्ष की पूजा से भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिलता है। आइए आपको अक्षय नवमी पर धन-संपन्नता बढ़ाने का उपाय बताते हैं। अक्षय नवमी के दिन आंवले का वृक्ष या पौधा लगाना बहुत शुभ माना जाता।

KEY HIGHLIGHTS
अक्षय नवमी 02 नवंबर को मनाई जाएगी

अक्षय नवमी पर ये उपाय करने से होंगे मालामाल

भगवान विष्णु का भी मिलेगा आशीर्वाद


Akshay Navami 2022: हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को अक्षय नवमी का व्रत रखा जाता है। इस दिन भगवान विष्णु और आंवले के पेड़ की पूजा का विशेष महत्व बताया गया है। कहते हैं कि आंवले के पेड़ के अंदर भगवान विष्णु स्वयं वास करते हैं, इसलिए अक्षय नवमी पर इस पेड़ की उपासना करने से श्री हरि का आशीर्वाद मिल जाता है। अक्षय नवमी के दिन आंवले का वृक्ष या पौधा लगाना भी बहुत शुभ माना जाता है। आइए आपको अक्षय नवमी के कुछ विशेष उपाय भी बताते हैं, जिन्हें करने से धन-संपन्नता बढ़ती है।

Akshay Navmi 2022

अक्षय नवमी पर तिजोरी में रखें आंवले का बीज

अक्षय नवमी पर जरूर करें ये चमत्कारी उपाय

अक्षय नवमी के दिन एक विशेष उपाय कर आप आर्थिक मोर्चे पर समृद्ध हो सकते हैं। इस दिन आंवले के बीजों को एक लाल कपड़े में लपेटकर तिजोरी या धन के स्थान पर रख दीजिए। ऐसा करने से आपके घर में कभी धन की कमी नहीं रहेगी। अगर आप कारोबारी पेशे से ताल्लुक रखते हैं तो इस चीज को अपने गल्ले में भी रख सकते हैं। ज्योतिषियों का कहना है कि ये चमत्कारी उपाय करने से आपको न सिर्फ भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिलता है, बल्कि माता लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं।

उपाय के वक्त न करें ये गलतियां

ध्यान रहे कि ये उपाय आपको अक्षय नवमी के दिन सूरज ढलने से पहले करना है। सूर्यास्त के बाद या तिथि समापन के बाद ये उपाय करने का कोई महत्व नहीं रह जाएगा। आंवले को लाल कपड़े में बांधते समय इस मंत्र का जाप करें। ''पिता पितामहाश्चान्ये अपुत्रा ये च गोत्रिण:। ते पिबन्तु मया द्त्तं धात्रीमूलेक्षयं पय:।। आब्रह्मस्तम्बपर्यन्तं देवर्षि पितृमानवा:। ते पिबन्तु मया द्त्तं धात्रीमूलेक्षयं पय:।।'' इस मंत्र का उच्चारण धीमे स्वर में करें और और भगवान विष्णु को याद करते रहें।

End of Feed