Ahoi Ashtami Upay 2023: हिंदू धर्म में कार्तिक माह का विशेष महत्व है। इस महीने में करवा चौथ से लेकर दिवाली तक कई प्रमुख व्रत और त्योहार आते हैं। अहोई अष्टमी का व्रत इस महीने की कृष्ण पक्ष अष्टमी के दिन मनाया जाता है। इस बार अहोई अष्टमी का व्रत 5 नवंबर यानि कल रखा जाएगा। ये व्रत महिलाएं अपने बच्चों लंबी आयु, सुख और समृद्धि के लिए करती हैं। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं। जिस तरह करवा चौथ का व्रत चंद्रमा के निकलने के बाद समाप्त होता है, उसी तरह अहोई अष्टमी के दिन तारों की पूजा की जाती है और अर्घ्य दिया जाता है। फिर व्रत तोड़ा जाता है। अहोई अष्टमी के दिन कुछ उपायों को करने से संतान को हर तहर की खुशी प्राप्त होती है। आइए जानते हैं इस दिन किन उपायों को करना चाहिए।
Ahoi Ashthami
अहोई अष्टमी उपाय (Ahoi Ashtami Upay)
पीपल के पास जलाएं दीपक
पीपल का पेड़ हिंदू धर्म में पूजनीय है, इसलिए अष्टमी के दिन रात के समय पीपल के पेड़ के नीचे पांच तेल के दीपक जलाए जाते हैं। इसके साथ ही संतान के सुख की कामना करनी चाहिए। इस उपाय से अहोई माता खुश होती हैं।
गाय को भोजन कराएं
अहोई अष्टमी के दिन आप घर में जो भोजन बनाएं उसमें से आधा भोजन गाय और बछड़े के लिए बचाकर रखें। इस उपाय से आपको जल्द ही संतान की प्राप्ति होगी।
सफेद फूल चढ़ाएं
इस दिन दंपत्ति मिलकर अहोई माता को सफेद फूल चढ़ाते हैं। फिर रात्रि भोजन के समय तारों को अर्घ्य देकर पूजा करें। माना जाता है कि इस उपाय को करने से देवी मां प्रसन्न होती हैं और संतान की समद्धि का आशीर्वाद देती हैं।
तुलसी का पौधा लगाएं
अहोई अष्टमी के दिन अपने घर में तुलसी का पौधा लगाएं और नियमित रूप से उसकी पूजा करें। ऐसा करने से संतान के जीवन में खुशियां आती हैं।
