Ahoi Ashtami 2024 Puja Time: अहोई अष्टमी के दिन माताएं उषाकाल से लेकर गोधूलि बेला यानी शाम तक उपवास रखती हैं। फिर शाम में तारों का दर्शन करने के बाद अपना व्रत खोलती हैं। वहीं कुछ जगहों पर अहोई अष्टमी व्रत चांद के दर्शन कर खोला जाता है। व्रत पारण से पहले शाम के समय शुभ मुहूर्त में अहोई माता की पूजा की जाती है। चलिए आपको बताते हैं इस साल अहोई अष्टमी पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।
Ahoi Ashtami 2024 Puja Time
अहोई अष्टमी 2024 पूजा मुहूर्त (Ahoi Ashtami 2024 Puja Time)
अहोई अष्टमी पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 05:42 से 06:59 बजे तक रहेगा। इस मुहूर्त की कुल अवधि 01 घण्टा 17 मिनट्स की होगी।
अहोई अष्टमी 2024 पर तारों के दर्शन करने का समय (Ahoi Ashtami 2024 Star Rise Time)
अहोई अष्टमी पर तारे निकलने का समय शाम 06 बजकर 06 मिनट का है।
अहोई अष्टमी के दिन चन्द्रोदय समय 2024 (Ahoi Ashtami 2024 Moon Rise Time)
अहोई अष्टमी के दिन चांद निकलने का समय रात 11:55 का है।
अहोई अष्टमी 2024 राधा कुंड स्नान मुहूर्त (Ahoi Ashtami 2024 Radha Kund Snan Time)
अहोई अष्टमी पर राधा कुण्ड स्नान का मुहूर्त रात 11:38 से देर रात 12:29 बजे तक रहेगा।
अहोई अष्टमी के बारे में जरूरी जानकारी
