Star Rise Time Today Ahoi Ashtami 2023: अहोई अष्टमी पर तारों को अर्घ्य देने का सही समय और विधि, यहां देखें

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Nov 5, 2023, 07:09 PM IST

Star Rise Time Today And Ahoi Mata Ki Aarti: अहोई अष्टमी पर कुछ लोग तारों की पूजा कर अपना व्रत पूरा करते हैं तो कुछ चंद्रमा की पूजा कर व्रत संपन्न करते हैं।

Ahoi Ashtami 2023 Moon Rise And Star Rise Time Today: अहोई अष्टमी व्रत तारों को देखकर खोला जाता है। इस पूरे दिन माताएं अपनी संतान की लंबी आयु के लिए निर्जला उपवास रखती हैं। शाम में शुभ मुहूर्त में अहोई माता की पूजा करती हैं। फिर तारों को अर्घ्य दिया जाता है। कई लोग इस दिन चंद्रमा को अर्घ्य देकर अपना व्रत खोलते हैं। अहोई पूजा में चांदी की अहोई बनाने की परंपरा है जिसे स्याहु कहते हैं। जानिए आज कितने बजे आसमान में दिखाई देंगे तारे और किस समय निकलेगा चंद्रमा।

Star Rise Time Today On Ahoi Ashtami 2023

कई महिलाएं अहोई अष्टमी पर तारों को देखकर अपना व्रत खोलती हैं। तो पंचांग अनुसार इस बार अहोई अष्टमी पर तारों के उगने का समय शाम 05 बजकर 59 मिनट का है।

End of Feed