Chanakya Niti For Marriage: जीवनसाथी चुनाव के समय इन अहम बातों का रखें ध्‍यान, नहीं तो जीवन बन जाएगा नर्क

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 26, 2023, 08:22 PM IST

Chanakya Niti in Hindi: नीतिशास्‍त्र में आचार्य चाणक्‍य ने जीवनसाथी चुनाव के बारे में भी कई अहम जानकारियां दी हैं। आचार्य कहते हैं कि अगर उसका जीवनसाथी अवगुणों से भरा मिल जाए तो जीवन नर्क बन जाता है। इसलिए महिला हो या फिर पुरूष, उसे जीवनसाथी के चुनाव के समय कुछ बातों का ध्‍यान रखना चाहिए।

KEY HIGHLIGHTS
  • दबाव में आकर कभी भी नहीं करना चाहिए विवाह
  • शादी के समय रखें रीति रिवाज, कुल, परिवार का ध्यान
  • जीवनसाथी का चुनाव सुंदरता की जगह उसके गुण देखकर करें

Chanakya Niti in Hindi: आचार्य चाणक्य रचित चाणक्य नीति मानव जीवन को आसान बनाने का एक संग्रह है। इसमें आचार्य चाणक्‍य ने जीवन में सफलता और प्रगति हासिल करने के कई उपयोगी उपाय बताए हैं। नीतिशास्‍त्र का मुख्य लक्ष्‍य हर व्‍यक्ति को जीवन के प्रत्येक पहलू की व्यावहारिक शिक्षा देना है। आचार्य कहते हैं कि मानव जीवन में कई अहम पड़ाव आते हैं, इसमें से एक अहम पड़ाव विवाह करना भी है। जीवन के लिए बेहतर जीवनसाथी का चुनाव करना सभी के लिए बेहद कठिन होता है।

Chanakya Niti

चाहते हैं खुश वैवाहिक जीवन तो अहम बातों का रखें ध्‍यान

आचार्य कहते हैं कि जीवनसाथी का चुनाव करते समय कई बातों का ध्‍यान रखना चाहिए। क्‍योंकि अगर जीवनसाथी अवगुणों से भरा हुआ मिल जाए तो पूरा जीवन नर्क बन जाता है। आचार्य ने जीवनसाथी चुनाव के समय कुछ बातों का ध्‍यान रखने का सुझाव दिया है।

End of Feed