Chanakya Niti For Success: सफलता को भी असफलता में बदल देती है ये आदतें, आज ही कर दें परित्‍याग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 12, 2023, 12:07 AM IST

Chanakya Neeti in Hindi: आचार्य चाणक्‍य ने सफलता और असफलता में फर्क बताते हुए असफलता का कारण भी बताया है। आचार्य कहते हैं कि जीवन व कार्य में सफलता हासिल करने के लिए व्‍यक्ति को कई नियमों का सख्‍ती से पालन करना होता है। जो व्‍यक्ति लापरवाही व आलस्‍य करते हैं, वे कभी भी सफल नहीं हो पाते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • देर तक सोने वाले व्‍यक्ति को नहीं मिलती सफलता
  • अनुशासन हीनता व्‍यक्ति से सफलता को कर देती है दूर
  • बीमार व्‍यक्ति का ज्‍यादातर समय इलाज में होता है बर्बाद


Chanakya Neeti in Hindi: आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्‍त्र में जीवन की गहराई के बारे में विस्‍तार से बताया है। आचार्य कहते हैं कि, जीवन में सफल वही व्‍यक्ति हासिल करता है, जो समय और अनुशासन के साथ नैतिक मूल्‍यों का भी अपने जीवन में पालन करता है। अनुशासन जहां लोगों को बेहतर जीवन जीने का सलीका सीखाता है, वहीं समय लोगों को कार्य का पाबंद बनाता है। जो लोग अनुशासन में रहकर और समय के महत्‍व को समझते हुए कार्य योजना बनाते हैं वे हमेशा सही दिशा में आगे बढ़ते हैं। ऐसे लोगों को सफल अपने आप मिलने लगती है। आचार्य चाणक्‍य कि, जो लोग समय और अनुशासन के महत्‍व को नहीं समझते वे सफल नहीं रहते। आचार्य ने असफलता की खास निशानी बताई है।

Chanakya formula for success

सफलता को भी असफलता में बदल देती हैं ये गलत आदतें, आज ही छोड़े

देर तक सोना

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि सुबह देर तक सोना न तो स्‍वास्‍थ्‍य के लिए फायदेमंद होता है और न ही कार्य के लिए। जो व्‍यक्ति सुबह सूरज की पहली किरण के साथ बिस्तर को त्याग देता है, वह अपने सभी कार्यों को आसानी से पूरा कर लेते हैं। ऐसे लोग अपने जीवन में सफल रहते हैं। वहीं देर तक सोने वालों को सफलता नहीं मिल पाती है।

End of Feed