आज 10 फरवरी, टेडी डे का लव होरोस्कोप: वैलेंटाइन वीक के चौथे दिन इन लवर्स के मिलेंगे दिल, टेडी देकर होगा प्यार का इजहार

Aaj Ka Love Rashifal- 10 February 2026 (आज का लव राशिफल): आज वेलेंटाइन वीक का चौथा दिन है और आज के दिन किस राशि की लव लाइफ में क्या उतार चढ़ाव आने वाला है, ये आप यहां से जान सकते हैं। यहां 10 फरवरी 2026 का लव राशिफल पढ़ें।

Aaj Ka Love Rashifal- 10 February 2026 (आज का लव राशिफल): प्रेम अमर है। शाश्वत है। सत्य है। परिपक्व प्रेम वासनात्मक नहीं होता।वह आध्यात्मिक होता है। प्रेम के पुष्प मन से पल्लवित होते हैं,चन्द्रमा मन व प्रेम के सौंदर्य का कारक ग्रह है।यह दैहिक आकर्षण नहीं वरन मन का मिलन है।प्रेम अनन्त है।सीमाओं से परे है।शुक्र प्रेम का कारक ग्रह है।शुक्र व चन्द्रमा गोचर के आधार पर ही प्रेम राशिफल लिखना चाहिए। शुक्र प्रेम में आकर्षण की वृद्धि करता है जिससे प्रेमी हमेशा खूबसूरत दिखना चाहता है। शुक्र श्रृंगार का ग्रह है। गीत व संगीत में चिंतन,मनन व नव सृजन का ग्रह है। चन्द्रमा वृश्चिक में गोचर कर रहे हैं।लव प्रेम नहीं होता।लव प्रेम का अंग्रेजी में ट्रांसलेशन का शब्द हो सकता है। प्रेम वृहद है। गोपियों का भगवान कृष्ण के प्रति प्रेम आत्मा व परमात्मा का मिलन है।कृष्ण के किनारे नृत्य करती गोपियाँ भगवान पूर्ण ब्रम्ह कृष्ण के किनारे नाचती पुण्य आत्माएं कृष्ण के प्रेम में पूर्ण समर्पित हैं। कृष्ण पूर्णावतार हैं।उनके भक्त ऊधो भी हैं लेकिन उनको गोपिकाएं सिखाती हैं- ऊधो मन न भए दस बीस, एक हुतो सो गयो श्याम संग को अवराधे ईस।। मन तो हमारा एक है वह सिर्फ व सिर्फ श्याम संग है, यह प्रेम है।

10 feb 2026 teddy day love rashifal

लव राशिफल 10 फरवरी 2026 (pc: canva)

प्रेम राशिफल फरवरी 10 फरवरी 2026-

मेष

चन्द्रमा अष्टम है। अष्टम कन्फ्यूज करता है। चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है।चन्द्रमा प्रेम में सफलता व शुक्र रोमांटिक बिहैव देता है। चन्द्रमा व शुक्र लव लाइफ के लिए बहुत ही बेहतर रहेगा। कभी कभी प्रेम जीवन का पथ कंटकों भरा होता है। किसी सुंदर आयोजन में जाएंगे। प्रेमी को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें।

End of Feed