आज से शिव पूजा का तीन दिन का महासंयोग, लगातार प्रदोष, शिवरात्रि और पशुपतिनाथ व्रत का बना योग- जानें पूजा के सभी मुहूर्त

Maha Shivratri kab se hai 2026 (महाशिवरात्रि 2026 डेट एंड पूजा टाइम): 15 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि का पर्व है। ये दिन शिव भक्तों के लिए विशेष माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फरवरी में शिवरात्रि 2026 की डेट के पास एक नहीं पूरे तीन दिन शिव पूजा का योग बन रहा है। जानें कैसे और देखें तीनों दिन के पूजा मुहूर्त।

Maha Shivratri kab se hai 2026 (महाशिवरात्रि 2026 डेट एंड पूजा टाइम): फरवरी 2026 का यह सप्ताह शिवभक्तों के लिए विशेष आध्यात्मिक ऊर्जा लेकर आया है। 15 फरवरी 2026 को जहां महाशिवरात्रि 2026 मनाई जाएगी। वहीं आज यानी 14 फरवरी से शुरू हो रहा है शिव आराधना का तीन दिवसीय महासंयोग। दरअसल आज 14 फरवरी को पहले दिन प्रदोष व्रत है, कल 15 फरवरी को दूसरे दिन शिवरात्रि है और परसों 16 फरवरी को तीसरे दिन सोमवार व्रत रहेगा। जब लगातार तीन दिन भगवान शिव की उपासना का ऐसा अवसर मिले, तो इसे साधना, संयम और संकल्प का पर्व कहा जा सकता है। आइए जानते हैं इन तीनों दिनों के व्रत-पूजन के मुहूर्त और महत्व विस्तार से।

Maha Shivratri 2026 photo, bhagwan shiv pic, shiv photo

फरवरी में शिवरात्रि 2026 पर तीन दिन शिव पूजा का योग बन रहा है

आज 14 फरवरी 2026 को प्रदोष व्रत का शुभ संयोग

14 फरवरी 2026, शनिवार के दिन प्रदोष व्रत रखा जाएगा। प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित होता है और यह त्रयोदशी तिथि की संध्या बेला में किया जाता है। मान्यता है कि प्रदोष काल में शिव पूजा करने से सभी प्रकार के दोष, कष्ट और ऋण बाधाएं दूर होती हैं। फाल्गुन मास 2026 के कृष्ण पक्ष के शनि प्रदोष तिथि का आरंभ 14 फरवरी 2026 को प्रातः लगभग 08:15 बजे से होगा। इसका समापन 15 फरवरी 2026 को प्रातः लगभग 09:40 बजे होगा।

End of Feed