आज क्या है, आज एकादशी है या नहीं, आज कौन सी एकादशी का व्रत रखा जा रहा है

Aaj kya hai (आज एकादशी है क्या): 31 दिसंबर 2025 की तिथि शुभ संयोग वाली मानी जा रही है। आज अंग्रेजी कैलेंडर का 2025 साल का आखिरी दिन है। आज सर्वार्थ सिद्धि योग पूरे दिन रहेगा। हालांकि आज ग्यारस सुबह 5 बजे के पास समाप्त हो गई है। इस आधार पर यहां जानें कि आज क्या है, आज एकादशी है या नहीं, आज कौन सा व्रत है।

Aaj kya hai (आज एकादशी है क्या): आज 31 दिसंबर 2025 है। आज अंग्रेजी कैलेंडर का 2025 साल का आखिरी दिन है। पंचांग के अनुसार, आज पौष मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। पौष मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि का समापन आज सुबह 5 बजे के करीब हो गया है। इस कारण आज ही पौष पुत्रदा एकादशी व्रत का पारण किया जाएगा। हालांकि उदया तिथि होने की वजह से श्री हरि के कई भक्त आज भी एकादशी का व्रत रख रहे हैं। इसी के साथ आज पूरे दिन सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा।

31 december 2025 ko kya hai, aaj kaun sa vrat hai

आज क्या है, 31 दिसंबर को कौन सा व्रत रखा जा रहा है

आज एकादशी का व्रत कब से कब तक है

30 दिसंबर को पौष मास के शुक्ल पक्ष की ग्यारस तिथि सुबह 07:50 से आरंभ हुई थी। यह समय सूर्य के उदय होने के बाद का रहा। पौष मास के शुक्ल पक्ष की ग्यारस तिथि का समापन आज यानी 31 दिसंबर को सुबह 5 बजे से पहले हो गया है। यानी सूर्योदय के पहले से ही द्वादशी तिथि आरंभ हो गई है। तिथियों की इसी उलझन में भक्त दोनों दिन एकादशी की मान रहे हैं। कुछ लोगों ने 30 दिसंबर को पौष पुत्रदा एकादशी का व्रत रखा तो कुछ उदया तिथि को मानते हुए आज यानी 31 दिसंबर को एकादशी का व्रत कर रहे हैं।

End of Feed