आज क्या है 28 मई 2026 को, आज कौन सा व्रत है, आज की एकादशी है या द्वादशी, देखें आज के व्रत में पूजन का समय

Aaj kya hai 28 May 2026: आज 28 मई 2026 को अधिकमास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। यहां पढ़ें आज कौन सा व्रत है, आज एकादशी है या द्वादशी और व्रत का शुभ समय कब तक रहेगा।

Aaj kya hai 28 May 2026: 28 मई 2026 का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद खास माना जा रहा है। आज अधिकमास की सबसे महत्वपूर्ण एकादशी में से एक पद्मिनी एकादशी व्रत का पारण किया जा रहा है। इसे कमला एकादशी भी कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह एकादशी भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विशेष कृपा दिलाने वाली मानी जाती है। मान्यता है कि इस व्रत के प्रभाव से साधक को सुख, समृद्धि और पुण्य फल की प्राप्ति होती है। इसके अलावा आज द्वादशी तिथि भी है, तो आज प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat) भी किया जाएगा। आगे विस्तार से जानें आज क्या है, आज कौन सा व्रत है।

aaj kya hai

आज क्या है आज कौन सा व्रत है

आज 28 मई को एकादशी है या द्वादशी

आज 28 मई 2026 को धार्मिक दृष्टि से बेहद शुभ संयोग बना हुआ है। आज ज्येष्ठ अधिकमास की द्वादशी तिथि है। इसके साथ ही आज प्रदोष व्रत भी रखा जा रहा है। पद्मिनी एकादशी व्रत के पारण का यह दिन भगवान विष्णु और भगवान शिव, दोनों की उपासना के लिए अत्यंत फलदायी माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि द्वादशी तिथि पर विधिपूर्वक व्रत पारण और भगवान विष्णु की पूजा करने से सुख-समृद्धि, धन और पुण्य की प्राप्ति होती है। वहीं प्रदोष काल में भगवान शिव की आराधना करने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

End of Feed