Aaj Kya Hai (आज क्या है?): आज 20 नवंबर 2026, शुक्रवार को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। इसे देवउत्थान एकादशी, देवोत्थानी एकादशी और प्रबोधिनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु चार महीने की योगनिद्रा से जागते हैं। इसी के साथ चातुर्मास का समापन और मांगलिक कार्यों की शुरुआत मानी जाती है।
आज क्या है (20 नवंबर 2026)
हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व है। यह दिन भगवान विष्णु की आराधना, व्रत, जप और दान-पुण्य के लिए समर्पित माना जाता है। लेकिन कार्तिक शुक्ल पक्ष की यह एकादशी बाकी एकादशियों से कुछ अलग है। इसके साथ ही विवाह, गृह प्रवेश और अन्य शुभ कार्यों का सिलसिला भी शुरू हो जाता है। आइए जानते हैं आज कौन सी एकादशी है, आज की ग्यारस का नाम क्या है?
आज कौन सी एकादशी है | Aaj Kaun si Ekadashi Hai
आज 20 नवंबर 2026, शुक्रवार के दिन देवउठनी एकादशी मनाई जा रही है। इसे देवोत्थान और प्रबोधिनी एकादशी भी कहते हैं। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को यह पर्व मनाया जाता है। मान्यता है कि भगवान विष्णु आषाढ़ शुक्ल एकादशी को योगनिद्रा में जाते हैं और कार्तिक शुक्ल एकादशी को जागते हैं।इसी कारण इस दिन मंदिरों और घरों में विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। कई जगह शाम के समय भगवान विष्णु को शंख, घंटी, थाली और मंत्रों के उच्चारण के साथ जगाने की परंपरा है।
आज की एकादशी का नाम क्या है | Aaj Ki Ekadashi Ka Naam
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, आज के दिन भगवान विष्णु के 4 महीने की योगनिद्रा से जागते हैं, इसलिए इसे देवउठनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। बीते 4 महीनों की अवधि में विवाह और दूसरे मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं। देवउठनी एकादशी पर श्रीहरि के जागने के साथ चातुर्मास समाप्त होता है और शुभ कार्यों का आरंभ माना जाता है। इस दिन तुलसी विवाह की परंपरा भी प्रचलित है। कई घरों और मंदिरों में माता तुलसी का विवाह भगवान शालिग्राम के साथ कराया जाता है। इसे धार्मिक रूप से अत्यंत शुभ और मंगलकारी अवसर माना जाता है।
देवउठनी एकादशी की पूजा कैसे करें
- सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ या पीले वस्त्र धारण करें।
- पूजा स्थल की सफाई करके भगवान विष्णु की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें।
- भगवान श्रीहरि को पीले फूल, फल, तुलसी दल, धूप और दीप अर्पित करें।
- पूजा में विष्णु मंत्र, विष्णु सहस्रनाम या एकादशी व्रत कथा का पाठ करें।
- शाम को दीप जलाकर शंख और घंटी बजाते हुए भगवान विष्णु को योगनिद्रा से जगाने की परंपरा निभाएं।
- अपनी श्रद्धानुसार जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र या धन का दान करें।
देवउठनी एकादशी की पूजा कब होती है
देवउठनी एकादशी की पूजा सुबह और शाम दोनों समय की जाती है। आज के दिन भगवान विष्णु को योगनिद्रा से जगाने की विशेष पूजा शाम को सूर्यास्त के बाद प्रदोष काल में होती है। इसलिए आप आज शाम के समय घंटी और शंख आदि बजाकर भगवान को योगनिद्रा से जगाने की परंपरा का निर्वाह करें।
