Sawan 2025: श्रावण मास की दशमी तिथि आज, नहीं बन रहा शुभ योग, जानें करें क्या उपाय

Sawan 2025: आज यानी 20 जुलाई को रविवार के दिन श्रावण मास 2025 की दशमी तिथि है। आज के दिन कृतिका नक्षत्र और गण्ड योग है जो कि शुभ नहीं माना जाता है। इससे बचने के लिए काले और नीले रंग के कपड़े न पहनें। साथ ही जानें क्या उपाय आपको करने चाहिए।

Sawan 2025: श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि रविवार को पड़ रही है। इस दिन कृतिका नक्षत्र है और साथ ही गण्ड योग का निर्माण भी हो रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह अशुभ योग है, ग्रहों की विशेष स्थिति या युति की वजह से इस योग का निर्माण होता है।

Aaj Kaun Si Tithi hai

सावन की दशमी तिथि पर कौन योग बन रहा है (Pic: iStock)

पंचांग के अनुसार, इस दिन अभिजीत मुहूर्त 12 बजे से शुरू होकर 12 बजकर 55 मिनट तक रहेगा और राहुकाल का समय शाम को 5 बजकर 36 मिनट से शुरू होकर 7 बजकर 19 मिनट तक रहेगा।

End of Feed