Aaj Ka Rashifal: 26 नवंबर 2025 को मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। नक्षत्र श्रवण पूरे दिन रहेगा। योग वृद्धि दोपहर 12 बजकर 43 तक रहेगा और इसके बाद ध्रुव योग लग जाएगा। करण कौलव सुबह 11 बजकर 33 मिनट तक रहेगा। इसके बाद तैतिल करण लग जाएगा।
26 नवंबर बुधवार का दैनिक राशिफल
ग्रहों की स्थिति की बात करें तो चंद्रमा मकर राशि में और शनि मीन राशि में रहेंगे। मायावी राहु कुंभ और केतु सिंह में विराजमान रहेंगे। इसके साथ ही देवगुरु बृहस्पति आज कर्क राशि में व्रकी अवस्था में रहेंगे। इसी प्रकार बुध और शुक्र तुला राशि में रहेंगे। वहीं, सुबह 11 बजकर 27 मिनट पर शुक्र वृश्चिक राशि में गोचर कर जाएंगे, जहां सूर्य और मंगल पहले से ही मौजूद होंगे। आइए इन ग्रहों और नक्षत्रों के स्थिति से जानते हैं कि सभी 12 राशि वालों के लिए आज का दिन बुधवार कैसा रहेगा?
मेष राशि
बीटेक और एमबीए के स्टूडेंट्स को बड़ी सफलता मिलेगी। धन अच्छे कार्यों में ही खर्च होगा। आईटी और मीडिया में जॉब करने वालों को शानदार सफलता मिलेगी। फिल्म-टीवी इंडस्ट्री से जुड़े लोग भी सफल रहेंगे। नए व्यवसाय की योजना बना सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी, लेकिन लव लाइफ में तनाव संभव है।
उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें, गाय को केला खिलाएं।
शुभ रंग: नारंगी और सफेद
भाग्य प्रतिशत: 65%
वृषभ राशि
व्यवसायियों के लिए दिन बहुत सफल रहेगा। धन आगमन के मजबूत योग हैं। मार्केटिंग, मैनेजमेंट और बैंकिंग में संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी। लॉ और एमबीए स्टूडेंट्स अपने कैरियर से प्रसन्न रहेंगे। मीडिया-लेखन क्षेत्र में भी अपार सफलता मिलेगी। परिवार का पूरा सहयोग रहेगा। लव लाइफ रोमांचक रहेगी।
उपाय: गौमाता को गुड़ खिलाएं, हनुमान चालीसा पढ़ें।
शुभ रंग: नीला
भाग्य प्रतिशत: 70%
मिथुन राशि
आईटी और मीडिया में जॉब करने वालों को अच्छी सफलता मिलेगी। आज धन प्राप्ति का दिन है। लव लाइफ में भावनाएं हावी रहेंगी, लेकिन दाम्पत्य जीवन में किसी तीसरे की बात न सुनें।
उपाय: गरीबों में ऊनी वस्त्र बांटें, श्री विष्णुसहस्रनाम पढ़ें।
शुभ रंग: नीला
भाग्य प्रतिशत: 55%
कर्क राशि
ऑफिस में व्यस्तता रहेगी। किसी संत का आशीर्वाद मिलेगा, आध्यात्मिक उन्नति होगी। बैंकिंग-मार्केटिंग वाले खूब मेहनत के बाद सफल होंगे। एमबीए, लॉ और इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स के लिए भाग्यवृद्धि का दिन है। संतान की सफलता से खुशी मिलेगी।
उपाय: भगवान शिव का ध्यान करें, गरीबों में अन्न दान करें।
शुभ रंग: पीला
भाग्य प्रतिशत: 75%
सिंह राशि
राजनीति और प्रशासनिक सेवा से जुड़े लोग लाभान्वित होंगे। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। मैनेजमेंट-मीडिया में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। फिल्म-टीवी वालों को नए अवसर मिलेंगे। इंजीनियरिंग-एमबीए फाइनल ईयर स्टूडेंट्स को प्लेसमेंट मिल सकता है। प्रिय मित्र के आने से मन खुश रहेगा।
उपाय: श्री कृष्ण उपासना करें, पिता का चरण-स्पर्श करें।
शुभ रंग: लाल
भाग्य प्रतिशत: 75%
कन्या राशि
व्यवसाय में उपलब्धियों से मन प्रसन्न रहेगा। आईटी, फिल्म-मीडिया में संघर्ष करना पड़ेगा, लेकिन बाधाएं दूर होंगी। लव लाइफ में दिल की बात सुनी जाएगी, जीवनसाथी से उपहार मिलेगा।
उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम पढ़ें।
शुभ रंग: हरा
भाग्य प्रतिशत: 65%
तुला राशि
राजनीतिज्ञों की समस्याएं हल होंगी। व्यवसाय में रुका कार्य पूरा हो सकता है। मीडिया, आईटी और बैंकिंग में मेहनत से ही प्रोजेक्ट पूरा होगा। संतान से खुशी मिलेगी, जीवनसाथी के साथ सुंदर यात्रा हो सकती है।
उपाय: बहते जल में नारियल प्रवाहित करें, श्री सूक्त पढ़ें।
शुभ रंग: नीला
भाग्य प्रतिशत: 60%
वृश्चिक राशि
धन निवेश की योजना बनाएंगे, जमीन-मकान खरीदने के योग हैं। परिश्रम से व्यापार को नया मोड़ देंगे। घर के इंटीरियर में रुचि रहेगी। धन आगमन बहुत अच्छा रहेगा। लव लाइफ और दाम्पत्य जीवन दोनों सुखद रहेंगे।
उपाय: गरीब को गेहूं दान करें, हनुमान बाहुक पढ़ें।
शुभ रंग: नारंगी
भाग्य प्रतिशत: 60%
धनु राशि
लॉ और एमबीए स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी। ऑफिस में व्यस्तता रहेगी। आईटी और वित्तीय प्रबंधन में नए अवसर मिलेंगे। जॉब में प्रगति होगी। लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी।
उपाय: पीले वस्त्र दान करें, श्री विष्णुसहस्रनाम पढ़ें।
शुभ रंग: पीला
भाग्य प्रतिशत: 75%
मकर राशि
जॉब में मेहनत और लगन से सफलता मिलेगी। आईटी-मीडिया में रुके कार्य पूरे होंगे। मार्केटिंग-बैंकिंग वाले टारगेट पूरा करेंगे। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। लव लाइफ में पार्टनर की शिकायत न होने दें।
उपाय: गाय को केला-गुड़ खिलाएं, काले ऊनी वस्त्र दान करें, हनुमान जी की उपासना करें।
शुभ रंग: हरा
भाग्य प्रतिशत: 65%
कुंभ राशि
धन व्यय अधिक हो सकता है। बैंकिंग, मीडिया और आईटी में जॉब चेंज के अवसर बन सकते हैं। मार्केटिंग-सेल्स वाले टारगेट पूरा करेंगे। लव लाइफ में छोटा-मोटा विवाद संभव है।
उपाय: गाय को रोटी-गुड़ खिलाएं, हनुमान मंदिर में लाल चोला चढ़ाएं।
शुभ रंग: हरा
भाग्य प्रतिशत: 80%
मीन राशि
एमबीए और लॉ स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी। व्यवसायी सफल रहेंगे। आईटी-बैंकिंग में संघर्ष करना पड़ेगा। लव लाइफ में विवाह का प्रस्ताव रखने का शानदार समय है। धन आगमन के योग हैं।
उपाय: कम्बल और पीला वस्त्र दान करें, गाय को केला खिलाएं, श्री राम रक्षा स्तोत्र पढ़ें।
शुभ रंग: पीला
भाग्य प्रतिशत: 75%
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
