अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal, 8 April 2023: मेष, सिंह, कुंभ समेत सभी 12 राशियों का आज का राशिफल यहां देखें

  • Authored by: सुजीत जी महाराजEdited by: लवीना शर्मा
  • Updated Apr 8, 2023, 06:49 AM IST

Aaj Ka Rashifal, 8 April 2023: दैनिक राशिफल 8 अप्रैल 2023, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन वालों का आज का राशिफल हिंदी में यहां देखें।

Image

Aaj Ka Rashifal, 8 April 2023: आज का राशिफल हिंदी में यहां देखें

Aaj Ka Rashifal, 8 April 2023: आज सूर्योदय के समय चन्द्रमा तुला राशि में स्वाति नक्षत्र के चतुर्थ चरण में है। वहीं शुक्र वृष,मङ्गल मिथुन, शनि कुम्भ, तथा बुध मेष में गोचर कर रहे हैं। गुरु-सूर्य इस समय मीन में हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। आज मेष व तुला राशि के जातक व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। कर्क व मकर राशि के छात्र जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। मीन राशि के जातक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें तो बेहतर है। वृष राशि के युवा प्यार में इमोशन के अतिप्रभाव से बचेंगे। आइए अब आज का विस्तृत राशिफल जानते हैं...

Aaj Ka Mesh Rashifal In Hindi

आज चन्द्रमा का सप्तम गोचर व्यवसाय में कोई नवीन कार्य दे सकता है। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। लाल व पीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। तिल का दान करें। लव लाइफ सुंदर रहेगा। भाग्य प्रतिशत-80 %।

Aaj Ka Vrishabha Rashifal In Hindi

आज का दिन मङ्गलमय है। व्यावसायिक कार्यों के लिए विशेष सफलता का समय है। धन का आगमन हो सकता है। शुक्र व चन्द्रमा गोचर के कारण जाँब में परिवर्तन की तरफ अग्रसर होंगे। हरा व आसमानी रंग शुभ है। शुक्र प्रेम में सफलता दे सकता है। भाग्य प्रतिशत-75%

Aaj Ka Mithun Rashifal In Hindi

चन्द्रमा व शुक्र बैंकिंग नौकरी में सफलता दे सकता है। सूर्य -बुध गोचर नौकरी में प्रगति का सूचक है। कर्म स्थान पर गुरु होने के कारण छात्रों के लिए सफलता आसान है। नए बिज़नेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। सफेद व हरा रंग शुभ है। कम्बल का दान करें। युवाओं की लवलाइफ बेहतर रहेगी। भाग्य प्रतिशत-65%

Aaj Ka Kark Rashifal In Hindi

इस राशि का स्वामी चन्द्रमा का तुला गोचर आध्यात्मिक उन्नयन देगा। आईटी व मीडिया फील्ड के लोग लाभान्वित होंगे। लाल व हरा रंग शुभ है। कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। मसूर का दान करें। मङ्गल रियल स्टेट फील्ड में लाभ देंगे। प्यार में असत्य वाणी से बचें। घर में शमी का पेड़ लगाएं। भाग्य प्रतिशत-85%

Aaj Ka Singh Rashifal In Hindi

आज चन्द्रमा का तुला गोचर व्यवसाय के लिए मंगलमय है। नौकरी में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। लाल व नारंगी रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। राजनीति में सफलता मिलेगी। ऊनी वस्त्र का दान करें। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। दाम्पत्य जीवन में तनाव संभावित है। भाग्य प्रतिशत-75%

Aaj Ka Kanya Rashifal In Hindi

चन्द्रमा इसी राशि द्वितीय भाव में है। आर्थिक सुख से प्रसन्नता होगी। नौकरी में चन्द्रमा व गुरु आज कोई नया उत्तरदायित्व दिला सकता है। व्यवसाय में लाभ सम्भव है। नीला व आसमानी रंग शुभ है। तिल का दान करें। लव लाइफ को बेहतर करने के लिए श्री कृष्ण मंदिर जाएं व उनकी चार परिक्रमा करें। भाग्य प्रतिशत-65%

Aaj Ka Tula Rashifal In Hindi

चन्द्रमा का इस राशि में गोचर शुभ है। गुरु -सूर्य खष्ठम गोचर कर रहे हैं। नौकरी में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य में लाभ के लिए हनुमानबहुक का पाठ करें। आज उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पीला व नारंगी रंग शुभ है। मूंग का दान करें। उच्चाधिकारियों का सहयोग रहेगा। भाग्य प्रतिशत-65%

Aaj Ka Vrischik Rashifal In Hindi

आज मंगल व गुरु नौकरी में उन्नयन देगा। मेष व कन्या राशि के मित्र आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। पीला व लाल रंग शुभ है। गुड़ का दान करें। शुक्र लव लाइफ या विवाहित लोगों के दाम्पत्य जीवन में कटुता ला सकता है। शुक्र व बुध गोचर अनुकूल है। भाग्य प्रतिशत-55%

Aaj Ka Dhanu Rashifal In Hindi

सूर्य बुध शुभ प्रभाव में हैं। शुक्र व शनि का अनुकूल रहना शुभ व मंगलमय है। यह गोचर परिवार से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति कराएगा। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। आसमानी व हरा रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा का आनंद ले सकते हैं। भाग्य प्रतिशत-65%

Aaj Ka Makar Rashifal In Hindi

शनि व शुक्र व्यवसाय में प्रगति देगा। राशि स्वामी शनि कुम्भ राशि में है। नौकरी को लेकर कोई बड़ा कार्य या पद परिवर्तन हो सकता है। बैगनी व सफेद रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। शुक्र लव लाइफ को सुंदर बनाएंगे। तिल का दान करें। भाग्य प्रतिशत-70%

Aaj Ka Kumbh Rashifal In Hindi

आज का दिन नौकरी में प्रोग्रेस का है। गुरु द्वितीय रहकर जाँब सम्बन्धित कोई नवीन कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें । लाल व नारंगी रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। भाग्य प्रतिशत-85%

Aaj Ka Meen Rashifal In Hindi

आज चन्द्रमा तुला में शुभ है। इस राशि के सूर्य व गुरु व्यवसाय व नौकरी में बड़ी सफलता दे सकते हैं। जीवन साथी से मधुर वाणी बोलें। सफेद व पीला रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें व अन्न का दान करें। माता पिता का आशीर्वाद लें। भाग्य प्रतिशत-80%

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article