अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal: मिथुन, कर्क, सिंह समेत इन 5 राशियों पर बरसेगा पैसा, सूर्य-गुरु की 'महायुति' देगी खूब लाभ

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Apr 8, 2023, 06:38 AM IST

Aaj Ka Rashifal, Daily Rashifal In Hindi: मीन राशि (Pisces Horoscope) में गुरु और सूर्य की महायुति हुई है। जिसका शुभ प्रभाव पांच राशियों पर पड़ने जा रहा है। ये राशियां हैं मिथुन, कर्क, सिंह, वृश्चिक और मीन। जानिए इन राशियों के लोगों को क्या लाभ मिलेगा।

Image

Horoscope Today: 14 अप्रैल तक का समय मिथुन राशि, कर्क राशि, सिंह राशि, वृश्चिक राशि और मीन राशि वालों के लिए शानदार रहेगा

Aaj Ka Rashifal, Daily Rashifal In Hindi (आज का राशिफल): ज्योतिष में गुरु को देवताओं का गुरु माना गया है तो वहीं सूर्य देव ग्रहों के राजा माने गए हैं। इन दोनों ही ग्रहों का हमारी कुंडली में महत्वपूर्ण स्थान होता है। सोचिए अगर ये दोनों ही ग्रह किसी राशि में साथ आ जाएं। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि इस समय इन दोनों ग्रहों की महायुति हुई है। गुरु ग्रह और सूर्य ग्रह की ये महायुति मिथुन राशि (Gemini Horoscope Today), कर्क राशि (Cancer Horoscope Today), वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope Today), सिंह राशि (Leo Horoscope Today) और मीन राशि (Pisces Horoscope Today) के लोगों को विशेष रूप से लाभ देने वाली है।

क्या है ग्रहों की युति का अर्थ । what Is The Meaning Of Planetary Conjunction

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की युति को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। जब एक भाव में एक से ज्यादा ग्रह आ जाते हैं तो उसे ग्रहों की युति कहा जाता है। ग्रहों की युति हमारे जीवन को विशेष रूप से प्रभावित करती है। बात करें इस समय कि तो दो ग्रह मीन राशि में विराजित हैं। ये ग्रह हैं गुरु और सू्र्य। इन दोनों ग्रहों की मीन राशि में युति 14 अप्रैल तक रहेगी।

गुरु-सूर्य की महायुति का पांच राशियों पर विस्तृत प्रभाव । Detailed Effect of Jupiter-Sun Mahayuti On Five Zodiac Signs

मिथुन राशिफल । Gemini Horoscope

दो महत्वपूर्ण ग्रहों की युति मिथुन राशि को अपार लाभ देगी। इस दौरान आप अपने शत्रुओं को परास्त करने में सफल रहेंगे। नौकरी पेशा जातकों के लिए बेहद शुभ समय है। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे हैं तो आपको कुछ राहत मिलेगी। इसके अलावा आपका वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।

कर्क राशिफल । Cancer Horoscope

इस महायुति का लाभ कर्क राशि वालों को भी मिलने वाला है। इस दौरान आपको करियर में बेहद ही शानदार परिणाम प्राप्त होंगे। पारिवारिक रिश्तों में सुधार होगा। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उन्हें बढ़िया नौकरी मिलने के संकेत मिल रहे हैं। इस अवधि में आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

सिंह राशि । Leo Horoscope

सूर्य-गुरु की इस महायुति से जिस तीसरी राशि को लाभ मिलेगा वो है सिंह राशि। इस राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार आने लगेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। निवेश से आपको लाभ होगा। कुल मिलाकर ये समय सफलता भरा साबित होगा।

वृश्चिक राशि । Scorpio Horoscope

वृश्चिक राशि वालों के लिए भी 14 अप्रैल तक का समय शानदार साबित होगा। भाग्य का आपको हर काम में साथ मिलेगा। आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। व्यापारी जातकों के लिए ये गोल्डन पीरियड रहेगा।

मीन राशि । Pisces Horoscope

इस युति से मीन राशि वालों को शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ मिलने के संकेत है। शिक्षा के क्षेत्र में आप अच्छा लाभ प्राप्त कर सकेंगे। धन लाभ के योग बन रहे हैं।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article