अध्यात्म

Ank Jyotish 08 April 2023: अपनी बर्थ डेट से जानें आज का राशिफल और लकी नंबर

  • Authored by: सुजीत जी महाराजEdited by: लवीना शर्मा
  • Updated Apr 8, 2023, 06:41 AM IST

Ank Jyotish 08 April 2023: अंकज्योतिष अनुसार शनिवार का दिन कई जन्मांक वाले लोगों के लिए खास साबित होने वाला है। जन्मांक 1 वालों को नौकरी में प्रमोशन मिलने के आसार दिखाई दे रहे हैं।

Image

Ank Jyotish 8 April 2023: आज का अंक ज्योतिष राशिफल

Ank Jyotish 08 April 2023 In Hindi: आज 08 अप्रैल 2023 है। 08 का अंक धैर्य, आत्मबल, धन, वैभव व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। 08 का स्वामी ग्रह शनि है। यह अंक बहुत ही शुभ व मंगलकारी होता है। यह ग्लैमर व प्रसिद्धि का अंक है। आज 08-04-2023 का भाग्यांक 01 रहेगा। 01 का स्वामीग्रह सूर्य है। 01 के मित्र अंक 02,03 तथा 09 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

जन्मांक 01 (जन्म तारीख 1, 10, 19, 28)

नौकरी व व्यवसाय में केतु व सूर्य के सहयोग से प्रगति होगी। भाग्यांक 09 आपको नौकरी में प्रोमोशन दे सकता है। व्यवसाय में संघर्ष संभावित है। उदर रोग से परेशानी हो सकती है।

शुभ अंक- 03 व 02

जन्मांक 02 (जन्म तारीख 2, 11, 20, 29)

नौकरी में कार्यों की अधिकता को लेकर परेशानी रहेगी। नामांक 03 व 09 के व्यक्ति का सहयोग व्यवसाय में लाभ दे सकता है।आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

शुभ अंक- 01 व 09

जन्मांक 03 (3, 12, 21, 30)

मंगल आज का भाग्यस्वामी व गुरु अंकस्वामी होकर नौकरी में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं। व्यवसाय में संघर्ष है। नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है।

शुभ अंक- 01 व 09

जन्मांक 04 (4, 13, 22, 31)

भाग्यांक 09 बैंकिंग व आईटी फील्ड में नौकरी करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में राहु व केतु के सपोर्ट से शुभ लाभ है। स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।तिल का दान करें।

शुभ अंक- 05 व 06

जन्मांक 05 (5, 14, 23)

व्यवसाय में नामांक 05 व 08 से लाभ मिलेगा। नौकरी में तनाव के संकेत हैं। व्यवसाय में किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है। स्वास्थ्य सुख मध्यम है। तिल का दान करें।

शुभ अंक- 06 व 07

जन्मांक 06 (6, 15, 24)

आज शुक्र, शनि व मंगल का सपोर्ट लाभ देगा। अंकस्वामी शुक्र व मित्र ग्रह शनि आईटी व बैंकिंग नौकरी में उत्कर्ष दे सकता है। नौकरी में नामांक 06 व 08 के उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। कफ जनित रोग के मरीज सावधानी बरतें।

शुभ अंक- 05 व 09

जन्मांक 07 (7, 16, 25)

व्यवसाय में अपने कार्यों से आप खुश रहेंगे। नौकरी में नामांक 03 व 09 के उच्चाधिकारियों के सपोर्ट से शुक्र सफलता देगा। स्वास्थ्य में शुगर के रोगी सावधानी बरतें।

शुभ अंक- 05 व 04

जन्मांक 08 (8, 17, 26)

इस अंक व आज का अंक स्वामी दोनों शनि है। आज का दिन बिजनेस में सफलता का है। मंगल नौकरी में बड़ी सफलता दे सकते हैं। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

शुभ अंक- 04 व 06

जन्मांक 09 (9, 18, 27)

नौकरी में मंगल व गुरु का सपोर्ट रहेगा। व्यवसाय में प्रगति को लेकर खुश रहेंगे। शुक्र व्यवसाय से धन लाभ कराएंगे। स्वास्थ्य-उदर विकार की संभावना है। तिल का दान करें।

शुभ अंक- 02 व 03

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article